सैलून संचालक की बेटी एम.नेत्रा बनी ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’, पढ़ाई के लिए रखे पैसों से की थी जरूरतमंदों की मदद
कोरोना काल के बीच लोगों की मदद करती कई तस्वीरें लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसी ही एक तस्वीर कुछ दिनों पहले तमिलनाडु के मदुरई के सामने आई थी। जिसके बाद मदद के लिए आगे आई 13 साल की बच्ची चर्चाओं में बनी हुई है। लॉकडाउन में गरीबों की मदद करने वाली सैलून संचालक की बेटी को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (UNADAP) के लिए ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’ नियुक्त किया गया है। 13 साल की एम. नेत्रा के पिता तमिलनाडु में एक सैलून चलाते हैं। लॉकडाउन में नेत्रा ने पिता मोहन के उसकी पढ़ाई के लिए बचाए 5 लाख रुपए से गरीबों की मदद की थी। इस काम के लिए नेत्रा ने अपने पिता को भी राजी किया था। संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलनों में बोलने का मिलेगा अवसर गुडविल एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर UNADAP ने बताया कि इसके जरिए नेत्रा को दुनियाभर के नेताओं- राजनेताओं, शिक्षाविदों और नागरिकों से बात करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही इसके साथ ही गरीब लोगों तक पहुंचने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। इतना ही नहीं उन्हें संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलनों और सिविल सोसाइटी के मंच पर बोलने और का भ...