कोयम्बटूर में ट्रांसजेंडर के एक समुह ने की काम की नई पहल, 'कोवाई ट्रांस किचन' की शुरुआत कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाए अपने कदम
तमिलनाडु के कोयम्बटूर में ट्रांसजेंडर्स के एक समूह ने COVID-19 लॉकडाउन के कारण उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के बाद एक बार फिर रोजगार पाने की राह पर अपने कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने 32 सीटर रेस्टोरेंट की शुरुआत की है जिसे 'कोवाई ट्रांस किचन' नाम दिया है। पिछले कुछ महीनों में लॉकडाउन की वजह से ट्रांसजेंडर ने कई मुश्किलों का सामना किया है। ऐसे कई ट्रांसजेंडर्स हैं जिनके लिए दो वक्त की रोटी-रोजी चला पाना भी कठिन है। इन हालातों से उबरने के लिए ट्रांसजेंडर द्वारा की गई इस पहल की तारीफ हो रही है। कोयंबटूर ट्रांसजेंडर एसोसिएशन की हेड संगीता के अनुसार, हम अब दूसरे रेस्टोरेंट को खोलने की योजना बना रहे हैं। हमारे समुदाय के लिए ये बहुत जरूरी है कि वे भीख मांगना बंद करें और आत्मनिर्भरता के रास्ते अपनाएं। संगीता ने ये भी बताया कि किस तरह तमाम मुश्किलों के बाद वे इस रेस्टोरेंट की शुरुआत कर पाईं। उनकी कहानी समाज में लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए सभी लोगों को प्रेरित करेगी। इस हफ्ते कोयंबटूर के वेंकटस्वामी रोड़ पर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई है। इस शहर में रहने वाले राजन एक सोशल वर्कर ह...