42 दिन के शास्त्रार्थ के बाद मंडन मिश्र की पत्नी भारती ने पति के खिलाफ सुनाया था फैसला,भारती ने कहा, क्रोध की तपन से सूख गईं पति के गले की माला, जीवन में गुस्से से बचा जाना चाहिए,राजा की देह में प्रवेश कर उसकी पत्नी के साथ बिताया समय, तब शंकराचार्य को मिला जवाब from वुमन | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3EPUyr8 https://ift.tt/eA8V8J
निकारागुआ के चिड़िया घर में एक बाघिन ने अपने नवजन्मे शावक को ठुकरा दिया। खास बात ये है कि ये शावक दुर्लभ सफेद बाघ है। ठुकराए जाने के बाद उसे चिड़ियाघर के कर्मचारी की पत्नी पाल रही है। इसका नाम मरीना आरग्यूएलो है। बीते हफ्ते जन्में इन शावक का वजन करीब 1 किलो है। इसका नाम नीव है। ये निकारागुआ का पहला सफेद शावक है जो बंगाल टाइगर की संतान है। इसके माता-पिता पीले और काले रंग की धारियों वाले बंगाल टाइगर हैं। मरीना नीव को बोतल से दूध पिला रही हैं। वे चिड़िया घर में रहने वाले 700 जानवरों और एक बचाव केंद्र का प्रबंधन करने में मदद करती हैं। मरीना एक मां की तरह इस शावक की देखभाल करती हैं। जब वह दूध पी रहा होता है तो मरीना धीरे से उसके कान में कुछ कहती हैं और उसे पीछे से हल्के हाथों से थपथपाती हैं। मरीना के अनुसार, नीव की भूख कम नहीं हुई है। हर तीन घंटे में उसे बोतल से दूध पिलाया जाता है। अगर उसे दूध नहीं मिलता है तो वह चिल्लाती है। अगर उसकी बोतल का दूध ठंडा हो तो वह और जोर से चिल्लाती है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In Nicaragua, a mother turns down a rare ...