Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:00AM

चार महिलाओं ने पैसे इकट्‌ठे करके बनाया बर्तन बैंक, फैमिली फंक्शन में प्लास्टिक वेस्ट से बचने के लिए लोगों को फ्री में स्टील के बर्तन उपलब्ध कराती हैं

Image
भोपाल में शक्ति नगर निवासी चार महिलाएं इला मिड्ढा, श्वेता शर्मा, स्मिता पटेल और डॉ. मधुलिका दीक्षित ने मिलकर बर्तन बैंक बनाया है। उनका मकसद पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्लास्टिक और डिस्पोजल के थाली-गिलास का उपयोग नहीं करना है। इस उद्देश्य से यहां धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। उनके बर्तन बैंक में पांच सौ थालियां, गिलास एवं चम्मच हैं, जिसका पूरा हिसाब-किताब रजिस्टर में मेंटेन किया जाता है। इन महिलाओं की दोस्ती लगभग 21 साल पुरानी है। सबसे पहले उन्होंने बाजार से पन्नी में सामान लेना बंद किया। वे अपने साथ घर से ही बैग लेकर जाती थीं। उन्हें यह मालूम था कि जानवर पन्नियां खाने की वजह से मर जाते हैं। इसलिए उन्होंने बर्तन बैंक शुरू किया। इन महिलाओं ने बताया कि हम जब भी किसी कार्यक्रम में जाते थे तो वहां डिस्पोजल थालियों में खाना सर्व किया जाता था। तब हमें महसूस हुआ कि इससे हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। साथ ही जानवरों को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि जानवर इन्हीं डिस्पाेजल थालियों को खा जाते हैं। ये सभी महिलाएं पर्यावरण प्रेमी ह...

उनसे बिना गुस्सा हुए धैर्य के साथ बात करने का प्रयास करें, अगर बात न बनें तो अन्य पड़ोसियों से मिलकर उन्हें समझाएं

Image
लंबे समय से घर में हैं, वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं। ऐसे में जब सभी काम खत्म कर चाय पीने बैठते हैं, तो पड़ोसियों के घर से आने वाला शोर आपको परेशान कर देता है। तेज़ आवाज़ में गाने बजते हैं, फेसटाइम पर बातें करने की आवाज़ें भी आती हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के दौरान इस तरह की आवाजों से परेशान हो चुके हैं, तो ऐसे में ये चार उपाय अपनाएं : 1. बात करने में देर ना करें पड़ोसी का सामना करना आसान नहीं होता। यह बताना कि वो अपने ही घर में कैसे रहें, अजीब लग सकता है। लेकिन जब तक बात नहीं करेंगे, परेशान रहेंगे। ज्यादातर लोग लंबे समय तक परेशान रहते हैं, लेकिन बात नहीं करते। फिर अपना गुस्सा कहीं और निकालते हैं। इस बारे में अपने पड़ोसी से बिना गुस्सा हुए, धैर्य के साथ बात की जा सकती है। केवल एक विनम्र टेक्स्ट मैसेज भेजकर भी समस्या का हल निकाल सकते हैं। 2. परिस्थिति को समझें शोर मचाने वाला पड़ोसी सिरदर्द बन सकता है। खासकर जब आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं या सोने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सबसे पहले उनका नज़रिया समझने की कोशिश करें। हो सकता है वो इस बात से पूरी तरह बेखबर हों कि उनकी आवाज़ आप तक...

ग्रेवी या बैटर को लगातार चलाने के काम आएगा ऑटोमैटिक पैन स्टरर विद टाइमर, डबल ब्रेकफास्ट सैंडविच मेकर भी है आपके लिए यूजफुल

Image
अगर आप खाना खाने और पकाने का शौक रखते हैं तो किचन गैजेट्स आपके कई काम आसान करने में मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से आप कम समय में एक से बढ़कर एक डिश तैयार कर सकते हैं। एक बार आजमाकर देखिए। 1. ऑटोमैटिक पैन स्टरर विद टाइमर किसी रेसिपी में ग्रेवी या बैटर को लगातार चलाने की जरूरत है तो यह ऑटोमैटिक मिक्सिंग टूल बहुत सारा टाइम और मेहनत बचाएगा। इसे पैन के अंदर सेट करके आप अपने दूसरे काम पूरे कर सकते हैं। 2. एवोकेडो हगर्स एवोकेडो को स्लाइस करके खाते हों या स्मूदी में मिलाकर, इन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इन सिलिकॉन कप्स में रख सकते हैं। ऐवोकेडो के आधे हिस्से पर यह कप आसानी से फिट होता है। 3. कॉर्न स्ट्रिपर ये कॉर्न स्ट्रिपर बेहद आसानी से कॉर्न का हर दाना निकाल देता है। इसमें ना ज्यादा देर लगती है और ना ही किसी तरह का वेस्ट होता है। 4. पास्ता टाइमर यह वॉटरप्रूफ टाइमर है। इसे अपने पास्ता के साथ उबलते पानी में डालिए। जैसे ही पास्ता पक जाएगा, यह अलार्म देगा। इसके उपयोग से पास्ता या नूडल्स कभी ओवरकुक नहीं होंगे। 5. डबल ब्रेकफास्ट सैंडविच मेकर दो लोगों के लिए नाश्ता बनाना बेह...

कमरे को नया अंदाज देना चाहते हैं तो खूबसूरत बेंच से सजाएं, छोटे मोढ़े और चौकियां रखकर दे सकते हैं ट्रेडिशनल लुक

Image
फर्नीचर महज़ उपयोग की चीज नहीं होती बल्कि ये कमरे के रूप को संवारते हैं और उसे एक पहचान देते हैं। इस पहचान से आपकी रुचि और रहन-सहन उजागर हो जाता है। इसलिए फर्नीचर प्रबंधन बेहद अहम पहलू है, इसका ध्यान रखें। फर्नीचर का चुना जाना अपने आप में केवल सौंदर्य या सुविधा बोध का विषय नहीं है। इसमें नाप-तौल के अलावा सापेक्षता के सिद्धांत का भी दख़ल है। किस कमरे में कितनी ऊंचाई वाला, किस अन्य फर्नीचर का साथ देने में सक्षम, किस वस्तु का बना हुआ और किस तरह की सजावट वाला फर्नीचर इस्तेमाल करना है, ये बुनियादी बातें हैं। फिलहाल उपलब्ध सामान को ही दोबारा जमाकर देखिए। कमरे का मुआयना सबसे पहली और ज़रूरी बात, अपने कमरे को ग़ौर से देखें। उसका आकार, दीवारों की लंबाई, चौड़ाई, उसमें कौन-सा सामान रखना ज़रूरी है, किसे हटाया जा सकता है। ये सब पहले जांच लें। खिड़कियों की संख्या, उनकी ऊंचाई, दरवाज़े की स्थिति आदि भी देखें। उसके बाद ही दोबारा से व्यवस्थित करने के बारे में सोचें। फोकल पॉइंट चुनें इसके इर्द-गिर्द ही सबकुछ तय होगा। यह फोकल पॉइंट ज़रूरी नहीं कि कोई फर्नीचर पीस ही हो। यह कोई खिड़की हो सकती है। इसको ध्यान म...

मेकअप प्रोडक्ट्स और ब्यूटी टूल्स सैनिटाइज करने के लिए इस्तेमाल करें स्टरलाइज़र मशीन, मेकअप ब्रश की सफाई में कारगर डिसइंफेक्टेंट स्प्रे

Image
कोरोना काल में हाइजीन जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। फिर चाहे वो ब्यूटी टूल्स ही क्यों न हों। इन्हें साफ़ रखना भी बहुत जरूरी है। ब्लश और कॉम्पैक्ट को एक ही ब्रश की मदद से लगाया जाता है। लिपस्टिक बुलेट्स, आई-लाइनर स्टिक्स और मस्कारा वैंड्स का उपयोग भी बार-बार किया जाता है। ब्रश और स्पॉन्ज कई बार पैन व ट्यूब में आते-जाते हैं। नेल फाइलर और कंघी भी लगातार स्किन के सम्पर्क में आते हैं। आप अकेले इनका उपयोग करते हैं तो भी डेड स्किन, पसीना और ऑइल लगातार जमा होता ही रहता है। जानिए मेकअप प्रोडक्ट को घर में सैनिटाइज करने के कुछ टिप्स। स्टरलाइज़र मशीन जो लोग डिसइंफेक्टेंट को लेकर गंभीर हैं, उनके लिए यह एक आदर्श विकल्प है। पोर्टेबल हो या परमानेंट इसकी मदद से लगभग हर चीज सैनिटाइज की जा सकती है। इसमें मेकअप प्रोडक्ट्स, ब्यूटी टूल्स, चाबियां और वॉलेट को भी सैनिटाइज किया जा सकता है। यूवी लाइट डिसइंफेक्टेंट यह होम गैजेट यूवी लाइट्स स्टरलाइजर सैनिटाइजर वैंड, पोर्टेबल यूवी लाइट डिसइंफेक्शन लैम्प है जो घर, होटल, ट्रैवल कार में रखने के लिए चार्जेबल और फोल्डेबल भी है। इससे 99 प्रतिशत जर्म्स और बैक्टीरि...

बच्चों को समझाने के लिए उनके दोस्त बनकर देंखें, अपनी बात करने के तरीके में प्यार घोलकर आप भी जीत सकते हैं उनका दिल

Image
बच्चों को अनुशासित कैसे किया जाए, शायद सभी अभिभावक इस अजब दुविधा से दो-चार होते होंगे। सवाल कई हैं बच्चों को बाहरी माहौल और टीवी-इंटरनेट जैसे माध्यमों के दुष्प्रभावों से बचाना है, किंतु उन्हें इस सबसे पूरी तरह दूर भी नहीं रखा जा सकता। बच्चे किससे मिल रहे हैं, दोस्ती कर रहे हैं, अभिभावकों के लिए हर समय निगरानी करते रहना मुमकिन नहीं है। बच्चे सही दिशा में जाएं इसका एकमात्र तरीक़ा है कि उनमें सकारात्मक अनुशासन और अच्छे संस्कार डाले जाएं। समस्या फिर सामने खड़ी हो जाती है - तरीक़ा कैसा हो? डांट-डपट और सज़ा से उनके मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। डांट की वजह से बच्चे शुरू-शुरू में बात तो मान जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद इससे उनके मन में खटास पैदा होने लगती है और वे माता-पिता से कटने लगते हैं। उनके मन में यह सोच पैदा हो जाती है कि बड़े उनकी बात और ज़रूरतें नहीं समझेंगे और उन्हें फिर से चुप करा दिया जाएगा। इसी से शुरू होता है बच्चों का बातें छुपाना। ऐसा न हो इसके लिए व्यवहार और शब्दों में बदलाव ज़रूरी हैं। जानिए कुछ प्रभावी तरीक़े। शब्दों को थोड़ा बदलें किसी को भी नियंत्रण में रहना पसंद नहीं होता, ब...

वो बारिश-सी लड़की : अनाहिता की चुलबुलाहट एक अजनबी को कैसे खींच लाई उसके करीब, पढ़िए इस कहानी में

Image
खिड़की से देखते हुए लग रहा था मानो पेड़ बेतहाशा दौड़े जा रहे हैं, मगर मंज़िल कहां है, पता नहीं। मेरी ज़िंदगी भी कुछ ऐसी ही है, एक दौड़ है जिसमें मैं भागे जा रहा हूं। भागना कितना आसान है न! जब कुछ समझ नहीं आए तो भाग जाओ। पर तब कहां जाए इंसान, जब ख़ुद से भागना ही ज़रूरी हो। पिछले पांच सालों में ये मेरा तीसरा ट्रांसफ़र है। बस भाग रही है ज़िंदगी और भाग रहा हूं मैं- ख़ुद से, अपनी उन यादों से। सोचते-सोचते तृष्णा का चेहरा दिमाग़ में आया और एक बार फिर से मैंने आंखें बंद कर लीं। ‘सर, ओ सर, आपका स्टॉपेज आ गया। सो गए क्या?’ कंडक्टर ने झकझोरा तो मैं अपने ख़्यालों से बाहर आया। अपना सामान उतारकर मैं अपने गंतव्य की ओर चल पड़ा। आजकल मुझे ये नए शहर अजनबी-से नहीं लगते, क्योंकि मैंने अपनों को अजनबी होते देखा है। ‘अच्छा, तो तुम हो शिवम?’ मेरी मकान मालकिन ने ऊपर की मंज़िल की चाबी मुझे थमाते हुए कहा। ‘लंबी दूरी से आए हो, थक गए होगे। चाय पीकर जाओ।’ उन्होंने कहा। ‘नहीं, धन्यवाद।’ और मैं अपनी औपचारिकता वाली मुस्कान देकर चला आया। कितनी अजीब है ये दुनिया, यहां मुखौटे लगाकर घूमना ही पड़ता है, नक़ली हंसी, नक़ली चेहरा और नक़...