Posts

Showing posts with the label 1733 September 23

स्विटजरलैंड की यास्मीन को पिंक इतना पसंद आया कि कपड़े, घर जूते सब कुछ इसी रंग में रंग दिया, 20 साल से दूसरे रंग के कपड़े नहीं पहने

Image
स्विटजरलैंड की यास्मीन को पिंक कलर इतना पसंद है कि कपड़े, घर, जूते सब कुछ इसी रंग में रंग दिया। यास्मीन पेशे से एक टीचर हैं और स्टूडेंट्स़ उन्हें मिस पिंक बुलाते हैं। अपनी तस्वीरों और लाइफस्टाइल के कारण वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 32 वर्ष की यास्मीन चार्लेट का कहना है कि दुनिया में वे अकेली ऐसी महिला नहीं हैं जो एक ही रंग पसंद करती हैं। कुछ महिलाएं दुनिया में विशेष रंग के कारण ही फेमस हुई हैं। बचपन से है पसंद ऐसा नहीं कि दूसरों को देख यास्मीन ने खुद को 'पिंकी' बनाया। जब वह 12 साल की थीं, तब मां ने गुलाबी कार्डिगन और कुछ पतलून खरीदीं। 13 साल की उम्र तक यास्मीन को पिंक कलर और पसंद आने लगा। उम्र बढ़ने के साथ-साथ पिंक के प्रति दीवानगी बढ़ती गई। 16 साल की उम्र से कलेक्शन बनाया यास्मीन जब 16 साल की हुईं तो पिंक कलेक्शन बनाना शुरू किया। जब मंगेतर के साथ रहने लगीं तो उन्हें भी यास्मीन के पिंकी होने से ऐतराज नहीं था। शादी के बाद यास्मीन के पास पिंक का कलेक्शन और ज्यादा बढ़ा। सजाया गुलाबी स्वर्ग 2019 में यास्मीन ने खुद का फ्लैट खरीदा और पति के साथ अपना गुलाबी स्वर्ग बनाया। फ...

रोज के खाने को दीजिए जरा सा ट्विस्ट, राजस्थानी गट्टा खिचड़ी या पालक की ग्रेवी के साथ बनाएं छोले और पालक के पराठे ट्राय करके देखें

Image
छोले, गट्टे और पराठे तो हम बनाते ही हैं, अब ज़रा-सा ट्विस्ट देकर स्वाद में बदलाव लाते हैं। इस बार आप मसालेदार छोले बनाने के बजाय पालक की ग्रेवी में छोले बनाकर देखें। इसका डिफरेंट टेस्ट घर में सबको पसंद आएगा। इसी तरह चावल की खिचड़ी के बजाय गट्‌टे की राजस्थानी स्टाइल वाली खिचड़ी बनाएं या पालक के पराठे बनाकर घर में सबका दिल जीत लें। राजस्थानी गट्टा खिचड़ी }क्या चाहिए... गट्टे के लिए... बेसन- 1 कप, लाल मिर्च पाउडर- छोटा चम्मच, नमक- छोटा चम्मच या स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- छोटा चम्मच, धनिया पाउडर- छोटा चम्मच, अजवायन - छोटा चम्मच, गरम मसाला- छोटा चम्मच, हींग- 1 चुटकी, तेल- 1 बड़ा चम्मच, दही- 2 बड़े चम्मच, पानी- आवश्यकतानुसार। खिचड़ी के लिए... बासमती चावल- 1 कप, आलू- 1 बारीक कटा, गोभी- कप बारीक कटी हुई, प्याज़- 1 कटा हुआ, मटर- कप, तेल- 4 बड़े चम्मच, जीरा- 1 छोटा चम्मच, तेजपत्ता- 2, हींग- 1 चुटकी, काली मिर्च- 3-4, लौंग- 2-3, लाल मिर्च- छोटा चम्मच, नमक- स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- छोटा चम्मच, गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच, हरे धनिया और पुदीने की पत्तियां। }ऐसे बनाएं... चा वल को 20-25 मिनट के लिए भिगो द...

वैशाली प्रिया ने बिहार के हरिहरपुर गांव की महिलाओं को केले के तने से कपड़ा बनाना सिखाया, अपने प्रोजेक्ट के जरिये लोगों को दिए रोजगार के अवसर

Image
बिहार के हाजीपुर की महिलाएं पूरे भारत में बेस्ट क्वालिटी के गन्ने की खेती करने के लिए मशहूर हैं। फिलहाल इन महिलाओं ने एक फैशन आंत्रप्रेन्योर वैशाली प्रिया के मार्गदर्शन में केले के तने से फाइबर बनाना सीखा है। 25 वर्षीय वैशाली ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार देकर और उनमें फैशन की समझ विकसित करके बेस्ट क्वालिटी के कपड़े और सामान के जरिये यूरोपियन एक्सपोर्ट मार्केट में जगह बनाई है। इस युवा आंत्रप्रेन्योर ने 'सुरमई बनाना एक्सट्रेक्शन प्रोजेक्ट लॉन्च' किया है। अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से वे ग्रामीण महिलाओं को ऑर्गेनिक और नैचुरल फाइबर प्रोडक्ट बनाना सीखाती हैं। उनके इस प्रोजेक्ट में लोकल कृषि विज्ञान केंद्र भी मदद कर रहा है। वैशाली ने इस काम की शुरुआत के लिए केले की खेती के लिए प्रसिद्ध गांव हरिहरपुर की 30 महिलाओं के साथ शुरुआत की थी। वैशाली कहती हैं ''इस प्रोजेक्ट से होने वाले मुनाफे को देखते हुए इससे और लोग भी जुड़ते जा रहे हैं। यहां महिलाओं को कपड़ा बनाने से जुड़ी कई बारीकियां जैसे कपड़े को भिगोना, बुनना और उसकी प्रोसेसिंग आदि सिखाई जाती है''। हरिहरपुर म...

एक अनाथ चाइनीज लड़की 'लि जिकी' जिसने सौतेली मां के अत्याचार सहे, गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ी, फिर बनी ब्लॉगर, आज इसकी कमाई करोड़ों में है

Image
लि जिकी चाइनीज फूड ब्लॉगर, इंटरप्रेन्योर और इंटरनेट सेलिब्रिटी हैं। वह अपने घर पिंगु, मियांयांग, सिचुआन में अक्सर पारंपरिक चीनी तकनीक का उपयोग करते हुए फूड रेसिपी के वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं। लि का जन्म चीन में हुआ और बहुत कम उम्र में ही वे अनाथ हो गईं। गोल्डथ्रेड को दिए अपने इंटरव्यू में लि ने बताया कि माता-पिता के न रहने पर वह अपनी दादी के साथ रहने लगी। लेकिन उसके लिए यहां भी रहना आसान नहीं था क्योंकि इस दौरान लि को अपनी सौतेली मां के कई अत्याचार सहने पड़े। गरीबी के चलते लि की पढ़ाई का खर्च भी बहुत मुश्किल से निकल पाता था। जब वह पांचवी कक्षा में थी तभी उनके दादा इस दुनिया में नहीं रहे। उसके बाद लि की पढ़ाई छुड़वा दी गई। मात्र 14 साल की उम्र में वह घर का खर्च चलाने के लिए दूसरे शहर में जाकर काम करने लगीं। उसने कभी वेट्रेस का काम किया, कभी नाइटक्लब में डीजे बजाया तो कभी बार सिंगर बनकर दिन गुजारे। 2012 में लि को अपनी दादी की बीमारी की वजह से उनकी देखभाल के लिए एक बार फिर उनके साथ रहना पड़ा। अपनी आजीविका चलाने के लिए लि ने एक चाइनीज वेबसाइट के लिए हाथ से बने एग्रीकल्चरल प्रोडक्...

तमिलनाडु में 13 तरह की इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की शुरुआत हुई, इस वाहन को चलाने वालों में सबसे अधिक महिलाएं हैं

Image
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी ने 13 तरह की ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाई। इन ऑटो रिक्शा में सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस फैसिलिटी उपलब्ध है। इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन ऑटो रिक्शा को चलाने वालों में सबसे अधिक महिलाएं हैं। इस तरह के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को एम-ऑटोज नाम दिया। इसे एम-ऑटो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी द्वारा बनाया गया है। एम-ऑटोज नामक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो-रिक्शा के इन 13 वेरिएंट्स को हरी झंडी दिखाते हुए, राज्य सरकार ने 2019 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो कि ऑटो-रिक्शा को पेट्रोल में परिवर्तित करने पर आधारित था। इसके अंतर्गत पेट्रोल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को बिजली से चलने वाले ऑटो रिक्शा में परिवर्तित किया गया। इसकी लॉन्चिंग 21 सितंबर को हुई। इन ऑटो की स्पीड 70 किमी/घंटा है। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा से प्रदूषण ज्यादा होता है जिसे कम करने के लिए बिजली से चलने वाले ऑटो रिक्शा को लॉन्च किया गया है। इसे एक घंटे चार्ज करने पर यह 100 किमी तक चल सकती है। इसमें एक ड्राइवर और तीन लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हमारे देश में पिछले कुछ सालों क...