रोज अपनी डाइट में शामिल करें मुट्ठी भर मखाने, इससे वजन कम होता है, यह हडि्डयों की मजबूती के लिए फायदेमंद है
मखाने का सेवन आपको स्वस्थ और सेहतमंद बनाता है। ये खाने में हल्के ज़रूर होते हैं, लेकिन पेट भरा रखने के लिए बेहतर विकल्प के तौर पर इनकी सिफ़ारिश की जाती है। इसके साथ ही ये कई रोगों से दूर रखने में मददगार भी हैं। मखाने बहुत फ़ायदेमंद होते हैं। ये उन लोगों के लिए बढ़िया नाश्ता है जो अपना वज़न घटाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, ये डायबिटीज़ व उच्च रक्तचाप के मरीज़ों के लिए भी लाभदायक माने जाते हैं। इनका कई व्यंजनों में उपयोग किया जाता है, ख़ासतौर पर मीठे व्यंजनों में। कैल्शियम की अधिक मात्रा मखाने हड्डियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। गठिया या हड्डियों की किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित रोगियों को मखाने अपने आहार में शामिल करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मखाने त्वचा को जवां बनाते हैं। नियमित रूप से इनका सेवन किया जाए तो चेहरे पर चमक बढ़ती है। मखाने में एंटी एजिंग गुण होते हैं। हालांकि इनका बहुत अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। एक दिन में मुट्ठीभर मखाने पर्याप्त हैं। दिल के लिए फायदेमंद इनमें सोडियम कम और हृदय के लिए गुणकारी पोटैशियम व मैग्नीशियम अधिक होते हैं। उच्च रक्तचाप या...