Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:08PM

पुरानी होती साड़ियों की हो रही है फिक्र, तो बनारसी से लेकर प्लेन शिफॉन की साड़ी से करें घर की सजावट

Image
साड़ियों की शौकीन कौन सी स्त्री नहीं होती और पुरानी होती साड़ियों की फिक्र भी किसे नहीं सताती होगी। तो ऐसे में जिन्हें सिलाई का थोड़ा बहुत भी शौक है या कुछ तरकीबों को अपनाना आता है तो पुरानी साड़ियों से घर को नवेला लुक देना चुटकी बजाते ही हो जाएगा। शिफॉन के पर्दे शिफॉन की साड़ियां पहनने में जितनी खूबसूरत लगती है, इनके पर्दे भी उतने ही सुंदर दिखते हैं। अगर आपको थोड़ा बदलाव करना है, तो शिफॉन की प्लेन साड़ी को खिड़की का पर्दा बना दे। सामान्य पर्दों के साथ मिलाकर भी बीच में डाल सकती है और रिबन या लेस से बांध सकती हैं या फिर अलग-अलग रंग की प्लेन शिफॉन साड़ियों के पर्दे बनाकर लगाएं। प्रिंटेड से नया लुक यदि हमेशा प्लेन पर्दे डालती है, तो इस बार कुछ नया आजमाएं। प्लेन पर्दों के बीच में एक प्रिंटेड साड़ी का पर्दा लगाए। पर्दे के रंग से मिलते- जुलते रंग की साड़ी का चयन करें। ऐसा भी कर सकती है कि पूरे परदे प्रिंटेड ही रखें। यह तरीका भी काफी जंचेगा। इस तरह थोड़ा बदलाव भी होगा और साड़ियों का सही इस्तेमाल भी होगा। कुशन कवर आजमाएं अगर शादी की साड़ियां रखी है जो अब पहनने में नहीं आती तो इन हैवी स...

डेढ़ लाख कर्मचारियों की बॉस हैं रोशनी नाडर, महिलाओं के लिए लंच रूल और वर्क फ्रॉम होम कल्चर शुरू किया ताकि वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकें

Image
38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक की नई बॉस हैं। शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध किसी भी आईटी कंपनी को संभालने वाली वह देश की पहली और इकलौती महिला बन गई हैं। देश की टॉप 50 कंपनी (निफ्टी 50) में चेयरपर्सन का पद संभालने वाली वह दूसरी महिला हैं। रोशनी विद्याज्ञान स्कूल के जरिए आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर काम कर रही हैं। वन्यजीव प्रेमी रोशनी ने इनके संरक्षण के लिए 2018 में द हैबिटेट्स ट्रस्ट की स्थापना की है। रोशनी जब 28 साल की उम्र में पढ़ाई पूरी करके भारत आईं, तो कंपनी में महिला-पुरुषों के बीच यह अंतर उन्हें साफ दिख रहा था। एचसीएल कॉर्प का सीईओ बनने के बाद उनकी प्राथमिकता में महिलाओं को प्रथम पंक्ति में लाना था। उन्होंने नियम बनाया कि हर तिमाही बोर्ड मीटिंग में बोर्ड के सदस्य दो-दो के समूह में बंट जाएं। ये सदस्य लीडरशिप या सीनियर लेवल की 10-10 महिला कर्मियों के साथ मिलकर लंच करें, ताकि महिलाएं प्रेरित हो सकें। काम के घंटों में लचीलापन और महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू किया। फोर्ब्स ने रोशनी को 2017, 18, 19 में विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में शाम...