Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:14PM

उपवास के दौरान नौ दिन तक दूध या दही ज़रूर लें, वजन अधिक हो तो पूरी के बजाय रोटी ही खाएं ताकि वेट न बढ़े

Image
नवरात्र के व्रत में आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रहे, इसके लिए फलाहार में पोषण जोड़ सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं। व्रत में पोषण करें पूरा कोरोना के इस दौर में लोग नवरात्र का व्रत भी रखेंगे, परंतु अभी एक चिंता का विषय है- रोग-प्रतिरोधक क्षमता। भूखे रहने पर यह क्षमता प्रभावित होती है। दरअसल, जब भोजन नहीं करते या ज़रूरत से कम करते हैं, तो शरीर पर अधिक भार पड़ता है। शरीर को काम तो सभी करने होते हैं, किंतु भोजन और पोषक तत्व सीमित मिलते हैं और उन्हीं में उसे सारा काम चलाना पड़ता है। ऐसे में व्रत कैसे रखना है ताकि रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी मज़बूत बनी रहे, आइए, इसके बारे में जानते हैं। दूध से मिलेगा पोषण व्रत में दूध और दही का उपयोग बहुत आसानी से किया जा सकता है। फलों का उपयोग भी किया जाता है। आलू, साबूदाना और सिंघाड़े के आटे का उपयोग किया जाता है। इसमें दूध का सेवन बहुत ज़रूरी है। दूध या दही का सेवन दिन में 3 छोटे कप या 2 गिलास ज़रूर करें। इस दूध या दही को केले के साथ ले सकते हैं, आलू की टिक्की के साथ ले सकते हैं या फिर साबूदाने की खीर बनाकर ले सकते हैं, ये पसंद पर निर्भर करता है। दूध पर्याप...

4 सेलिब्रेटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों में असरदार योगासन; फिजिकल, मेंटल स्ट्रेस की वैक्सीन योग

Image
कोविड के इस माहौल में जहां अच्छी इम्यूनिटी की जरूरत है, वहीं मौजूदा बीमारियों पर भी रोक बहुत जरूरी है। आज योग दिवस पर सेलिब्रिटी योग ट्रेनर से जानिए 4 मुख्य बीमारियों पर रोकथाम के आसन। ये वे योग गुरु हैं, जोे मेट्रोज में कई फिल्मी, राजनीतिक हस्तियों और बिजनेस टाइकून को योग सिखा रहे हैं। 1. डायबिटीज के लिए धनुरासन कैसे करें: कम्बल पर पेट के बल उल्टे लेट जाएं। दोनों पैर मिल हों और उन्हें घुटनों से मोड़ें। हाथों को पीछे ले जाकर पैरों को टखनों से पकड़ें। श्वास भरते हुए छाती को जमीन से उपर उठाएं और पैरों को कमर की ओर खींचें। जितना हो सके उतना सिर को पीछे लाएं। दृष्टि भी ऊपर एवं पीछे की ओर रहना चाहिए। समग्र शरीर का बोझ केवल नाभिप्रदेश के ऊपर ही रहेगा। इस आसन में शरीर की आकृति खींचे हुए धनुष जैसी बनती है। लंबी गहरी श्वास लेते हुए आसन में विश्राम करें। इसके लाभ : धनुरासन पैंक्रियाज को एक्टिव रखने का काम करता है, जो कि मधुमेह के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह मानसिक तनाव से भी मुक्त करता है। रखें ध्यान : अगर कमर में दर्द है, तो इस आसन में ज्यादा जोर न लगाएं। पेट में अल्सर, हार्...