Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:31PM

केरल की कोरोना पॉजिटिव दुल्हन को अस्पताल में भर्ती पेशेंट्स ने दी सरप्राइज पार्टी, यहां पराए बने अपने और लौटा आई लड़की के चेहरे की मुस्कान

Image
शादी जिंदगी का एक ऐसा अवसर होता है जिसे हर लड़की पूरी धूमधाम के साथ और मेहमानों के बीच सेलिब्रेट करना चाहती है। लेकिन फिलहाल कोरोना काल की वजह से शादी-ब्याह और उससे जुड़ी रस्मों के दौरान होने वाली धूमधाम कम हो गई है। इसी बीच एर्नाकुलम के हॉस्पिटल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया कि एक कोरोना पॉजिटिव लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस लड़की की उम्र 19 साल है। इसका नाम फाजिया है। फाजिया को अपनी शादी के एक दिन पहले यह पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव है। परिवार के लोगों ने फाजिया को एर्नाकुलम के एक अस्पताल में भर्ती किया। अगले ही दिन उसका निकाह नियाज नाम के लड़के से होना था। फाजिया ने बताया कि उस दिन वह अपनी शादी के कपड़े खरीदने मार्केट गई थी। जब वह वापिस आई तो घर के लोगों ने बताया कि उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तब फाजिया के घर वालों ने यह तय किया कि निकाह के दौरान दुल्हन का घर में मौजूद होना जरूरी नहीं होता। इसलिए शादी टालने के बजाय फाजिया को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। फाजिया अस्पताल में रहते हुए शादी के दौरान होने वाली रस्मों को मिस कर रही थी। फाजिया के साथ एडमिट कुछ पेशेंट्स...

खाडजू साम्बे महिलाओं को देती हैं वाटर सर्फिंग की ट्रेनिंग, वे चाहती हैं लड़कियाें के प्रति समाज का नजरिया बदले

Image
वेस्ट अफ्रीका में सेनेगल की रहने वाली खदीजा खाडजू साम्बे की उम्र 25 साल है। वे सेनेगल की पहली महिला प्रोफेशन सर्फर हैं। सेनेगल में उन्होंने अपने घर के करीब लड़कियों और महिलाओं को सर्फिंग सीखाने के लिए ट्रेनिंग स्कूल खोला है। साम्बे कहती हैं ''मैं बचपन से पुरुषों को वाटर सर्फिंग करते हुए देखती थीं और सोचती थी कि महिलाएं इस काम को क्यों नहीं कर सकतीं''। महिलाओं को इस क्षेत्र में लाने के लिए साम्बे ने खुद सर्फिंग सीखना शुरू किया। इस हुनर के माध्यम से वे अफ्रीकी महिलाओं को सर्फिंग सीखाती हैं और उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। रयूटर्स की फोटो जर्नलिस्ट जोहरा बेंसेमरा ने साम्बे की ट्रेनिंग ओर उनके द्वारा अन्य महिलाओं को सर्फिंग सीखाने पर एक ड्रॉक्यूमेंट्री बनाई है। साम्बे कहती हैं मैं रोज सुबह उठकर सबसे पहले यही सोचती थीं कि ऐसा क्या करूं जिससे सारी दुनिया में नाम कमाया जा सके। मुझे अपने लक्ष्य पर कायम रहना है और किसी भी हाल में पीछे नहीं हटना है। साम्बे का मानना है कि दूसरों की मर्जी के अनुसार अपने कामों को तय न करें, बल्कि जो आपका दिल कहे वो...