Posts

Showing posts with the label 1733 July 25

डेढ़ लाख कर्मचारियों की बॉस हैं रोशनी नाडर, महिलाओं के लिए लंच रूल और वर्क फ्रॉम होम कल्चर शुरू किया ताकि वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकें

Image
38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा एचसीएल टेक की नई बॉस हैं। शेयर बाज़ार में सूचीबद्ध किसी भी आईटी कंपनी को संभालने वाली वह देश की पहली और इकलौती महिला बन गई हैं। देश की टॉप 50 कंपनी (निफ्टी 50) में चेयरपर्सन का पद संभालने वाली वह दूसरी महिला हैं। रोशनी विद्याज्ञान स्कूल के जरिए आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की शिक्षा पर काम कर रही हैं। वन्यजीव प्रेमी रोशनी ने इनके संरक्षण के लिए 2018 में द हैबिटेट्स ट्रस्ट की स्थापना की है। रोशनी जब 28 साल की उम्र में पढ़ाई पूरी करके भारत आईं, तो कंपनी में महिला-पुरुषों के बीच यह अंतर उन्हें साफ दिख रहा था। एचसीएल कॉर्प का सीईओ बनने के बाद उनकी प्राथमिकता में महिलाओं को प्रथम पंक्ति में लाना था। उन्होंने नियम बनाया कि हर तिमाही बोर्ड मीटिंग में बोर्ड के सदस्य दो-दो के समूह में बंट जाएं। ये सदस्य लीडरशिप या सीनियर लेवल की 10-10 महिला कर्मियों के साथ मिलकर लंच करें, ताकि महिलाएं प्रेरित हो सकें। काम के घंटों में लचीलापन और महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम का कल्चर शुरू किया। फोर्ब्स ने रोशनी को 2017, 18, 19 में विश्व की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की सूची में शाम...

लॉकडाउन में प्रोफेशनल वीडियो कॉल के दौरान अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान देती हैं वर्किंग वुमन, अपनी कलीग्स के बेतुके कमेंट्स से बचने के लिए करती हैं ऐसा

Image
पिछले कुछ महीनों से जो महिलाएं घर से ऑफिस का काम कर रही हैं, उनकी फिक्र अपने अपियरेंस को लेकर कम हुई है। हालांकि फैशन और ब्यूटी महिलाओं के शौक का हिस्सा हैं। लेकिन वर्क फ्रॉम होम के दौरान ऑफिस के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां बढ़ने से महिलाओं का अपने लुक पर ध्यान कम हुआ है। ;ये तो रही आम कामकाजी महिलाओं की बात लेकिन एक नई रिसर्च के अनुसार ब्रिटेन की अधिकांश महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करते हुए वीडियो कॉल के दौरान अपने लुक पर खास ध्यान देना पसंद करती हैं। वाीडियो कॉल से पहले मेकअप करने में अपना समय बिताती हैं वर्किंग वुमन। हर संभव कोशिश करती हैं एक लॉ फर्म स्लेटर और गोर्डन द्वारा की गई स्टडी के अनुसार लॉकडाउन में प्रोफेशनल वीडियो कॉल के दौरान मेकअप में परफेक्ट दिखना उनका खास मकसद होता है। वे तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट के जरिये अपनी खूबसूरती निखारने की हर संभव कोशिश करती हैं। इस सर्वे के अनुसार एक तिहाई महिलाएं वीडियो कॉल के समय अपने लुक्स पर किए गए कमेंट्स सुनना पसंद नहीं करती। कई महिलाओं की चिंता इस बात को लेकर भी है कि कहीं उनका अपियरेंस करिअर को प्रभावित न करे। घर पर रहते हुए काम कर...

कोविड -19 के बाद बदल जाएगा घर का इंटीरियर, आउटडोर स्पेस की मांग होगी दोगुनी और किड्स रूम का पैटर्न पूरी तरह से चेंज करेंगे लोग

Image
कोविड 19 के दौर में हम घर पर ही समय बिताना सीख रहे हैं। आइसोलेशन में क्वारेंटीन रहते हुए लोग अचानक ही अपने घर के इंटीरियर को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। घर में वर्क फ्रॉम होम के लिए क्या सुविधाएं होनी चाहिए? बच्चों की होम स्कूलिंग के लिए घर के किस कमरे में कैसी व्यवस्था होनी चाहिए? बड़ों और बुजुर्गों के लिए कौन-सी जगह निकाली जा सकती है और घर के सभी लोगों के साथ बैठकर खाना खाने के लिए किस कॉर्नर को तैयार किया जा सकता है? हमारे घरों का इंटीरियर कोविड 19 पैंडेमिक की वजह से लगातार प्रभावित हो रहा है। इंटीरियर एक्सपर्ट्स की मानें तो भविष्य में भी घर के इंटीरियर में इस पैंडेमिक की वजह से बहुत से नए बदलाव नजर आएंगे। ये बदलाव लोकेशन, टेक्नोलॉजी, हाईजीन, स्पेस, पैटर्न पर आधारित होंगे। जानिए, आइसोलेशन में रहते हुए लोग अपने घर के इंटीरियर को लेकर किस तरह ज्यादा सतर्क हो रहे हैं। बच्चों के कमरे का पैटर्न बदलेगा इंटीरियर डिजाइनर्स के अनुसार घर में ही स्कूलिंग और ट्यूटरिंग का रिवाज बढ़ेगा और इसलिए अब क्लाइंट्स अपने बच्चों के कमरे में एक्स्ट्रा स्पेस की मांग भी कर रहे हैं। स्टडी टेबल नए डिजाइन ...

लॉकडाउन में लोगों का पसंदीदा व्यंजन रहा चिकन बिरयानी, बटर नान और मसाला डोसा की भी हुई खूब डिलीवरी

Image
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन की चपेट में रेस्तरां और पब भी आ गए थे। ऐसे में लोगों को अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर निर्भर होना पड़ा। खाने-पीने की आदतों का विश्लेषण किया इस दौरान भारतीयों ने चिकन बिरयानी के लिए सबसे ज्यादा 5.5 लाख ऑर्डर किए। ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टार्टअप स्विगी ने अपनी रिपोर्ट: द क्वारंटाइन एडिशन में यह खुलासा किया है। कंपनी ने इस रिपोर्ट के जरिए लॉकडाउन और हाल के अनलॉक चरणों में ग्राहकों के खरीदने और खाने-पीने की आदतों का विश्लेषण किया है। इसमें फूड और ऑर्डर्स के दिलचस्प ट्रेंड सामने आए हैं। डाटा बताते हैं कि लोगों ने इस दौर में सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी का ऑर्डर दिया है। इसके बाद बटर नान और मसाला डोसा को 3.35 लाख और 3.31 लाख ऑर्डर मिले हैं। केले डिलीवर किए स्विगी ने खुलासा किया कि उसने 32.3 करोड़ किलो प्याज और 5.66 करोड़ किलो केले डिलीवर किए। लॉकडाउन में रोजाना रात आठ बजे तक औसतन 65 हजार भोजन के पैकेट ऑर्डर किए जाते थे। स्विगी ने लॉकडाउन में अपने ऑन-डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से भोजन, ...