Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:46PM

ऑक्साना सेरोशन ने हाई हील पहन पतली रस्सी पर 15 मीटर दूर तक चलकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साहसी काम को करने वाला अब तक कोई दूसरा नहीं हुआ

Image
वैसे तो हाई हील पहनकर चलना किसी के लिए भी कंफर्टेबल नहीं होता लेकिन हाई हील के शूज जिनकी हील नीचे से पेंसिलनुमा हो, उसे पहनकर रस्सी पर चलना तो वाकई आश्चर्यजनक और जोखिम वाला काम होता है। 10 जुलाई 2014 को इटली के मिलान में लो शो देई रिकॉर्ड के सेट पर ऐसी ही एक स्पर्धा हुई थी। इसमें रूस की ऑक्साना सेरोशन ने हाई हील के शूज पहनकर पतली रस्सी पर 15 मीटर दूर तक चलकर दिखाया था। इसके बाद यह रिकार्ड गिनीज बुक में ऑक्साना के नाम पर दर्ज हो गया। इस रिकॉर्ड को अभी तक किसी ने चुनौती नहीं दी है। गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है। इसके लिए ऑक्साना ने 7.5 मीटर की रस्सी पर दो बार इधर से उधर, फिर उधर से इधर चलकर दिखाया था। इस बीच टर्न होते वक्त और रस्सी हिलने से दो बार उनका बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वे संभल गईं। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने एक 'हाथ पंखा' पकड़ा हुआ था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oxana Serotion set a world record by walking 15 meters on a thin rope wearing high heels from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qN...

पहली बार महिला सैनिकों की पाकिस्तानी सीमा के पास तैनाती, 30 महिला सैनिकों के दल की अगुवाई कर रही हैं कैप्टन गुरसिमरन कौर

Image
इंडियन आर्मी ने आंतरिक सुरक्षा और युद्ध भाग लेने के मकसद से पहली बार पाकिस्तान के लगी हुई नियंत्रण रेखा (LOC)के पास अपनी महिला सैनिकों को तैनात किया है। इन महिला सैनिकों को अर्द्धसैनिक बल असम राइफल्स से डेप्युटेशन पर उत्तर कश्मीर के तंगधार सेक्टर में तैनात किया गया है। लगभग 30 महिला सैनिकों के दल की अगुवाई कैप्टन गुरसिमरन कौर कर रही हैं। वे आर्मी सर्विस कॉप्स से ताल्लुक रखती हैं और अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की सैन्य अधिकारी हैं। एक अधिकारी के अनुसार महिला सैनिकों को एलओसी की तरफ से सिक्योरिटी चेकपॉइंट्स के नजरिए से भीड़ नियंत्रण और महिला सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। खुफिया जानकारी के अनुसार यहां सीमा पार से हथियार और ड्रग्स की तस्करी होती है। इससे पहले 1990 के मध्य में महिलाएं सैन्य अधिकारी के तौर पर बहुत कम संख्या में देखी जाती थीं। उन्हें दिए जाने वाले काम भी सीमित होते थे। लेकिन पिछले साले आर्मी ने लगभग 50 महिलाओं को जवान या सैनिक के तौर पर सीएमपी में पदस्थ किया है। फिलहाल इन महिलाओं की ट्रेनिंग चल रही है। देश के लिए मर मिटने वाली ये महिलाएं कामयाबी हासिल करने में अपना शत प...