Posts

Showing posts with the label 1733 July 12

आउटफिट को कूल बनाएंगे डिफरेंट टाइप्स के स्नीकर्स, क्लोसेट को रेट्रो रीबूट देंगे स्नीकर्स 2020

Image
इस साल स्नीकर्स अलग रंग-रूप में दिखाई देंगे। क्लासिक्स में ऑफबीट ट्विस्ट होंगे, सोल उभरे हुए होंगे जो इन्हें पहले से ज्यादा आकर्षक बनाएंगे। स्नीकर्स ने तय किया लंबा सफर 18वीं सदी में लोग रबर के बने जूते पहनते थे, जो ‘पलिमसोल्स’ के नाम से मशहूर थे। ये खुरदुरे होते थे और इनमें राइट या लेफ्ट नहीं था। 1892 में यूएस रबर कंपनी ने जूते लॉन्च किए जो कैनवस से बने थे। ये ‘केड्स’ के नाम से मशहूर हुए। इन्हें ‘स्नीकर्स’ भी कहा जाने लगा कि ये जरा आवाज़ नहीं करते थे। 1924 में स्नीकर्स को अंतरराष्ट्रीय पहचान तब मिली जब एडी डैसलर नामक जर्मन व्यक्ति ने इन्हें अपने नाम से लॉन्च किया: एडिडास। ये दुनिया के सबसे मशहूर एथलेटिक शूज बने। 1950 के दशक में टीनेजर्स में इनका क्रेज़ बढ़ा। स्नीकर्स की बिक्री तब आसमान छूने लगी जब 1984 में माइकल जॉर्डन ने नाइकी के साथ ‘एयर जॉर्डंस’ का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। अमूमन नए स्नीकर्स नई तकनीक के साथ ही आते हैं। इसीलिए ये महंगे फुटवेयर भी साबित होते हैं। 1. हाई रोलर्स - हाई पैटर्न में ये स्ट्रीट स्मार्ट क्लासिक्स किसी भी आउटफिट को बहुत कूल बना देंगे। 2. फ्रेश वाइट्स- ये...

वर्क फ्रॉम होम के दौरान जरूरी है हाई-क्वालिटी माहौल, इसलिए घर में बनाएं ऐसा ऑफिस जो बढ़ाए आपकी प्रोडक्टिविटी

Image
वर्क फ्रॉम होम में आपका ऑफिस कुछ ऐसा होना चाहिए, जहां काम करने के लिए हाई-क्वालिटी माहौल मिल सके। कलर स्कीम, लाइट, डेस्क डिजाइन और चेयर स्टाइल इसमें खास रोल निभाएंगे। कुछ ऐसी हो आपकी चेयर 1. ट्यूलिप स्टाइल - घर पर ही ऑफिस बनाया हुआ है तो थोड़ा स्टाइल भी अपना सकते हैं। कुछ अलग चाहते हैं तो ये कुर्सी चुनी जा सकती है। एल्युमिनियम बेस की इस सफेद कुर्सी में एबीएस प्लास्टिक सीट है और 17 अलग-अलग रंग के कुशन भी साथ में दिए जाते हैं। 2. स्टाइल चेयर - कई डिजाइन अवॉर्ड्स जीत चुकी यह गोल्डन कुर्सी केवल देखने में ही खूबसूरत नहीं, स्टैकेबल भी है, आउटडोर फ्रेंडली भी है। यह पांच रंगों में आती है। 3. कैस्पर स्टाइल - टाइमलेस कुर्सी है। ऑफिस में रखने के लिए क्लियर ट्रांसपरेंट वर्जन चुन सकते हैं। ये कई बोल्ड रंगों में भी आपको मिल जाएगी। 4. फ्यूचरिस्टिक लुक- ट्रैंग्युलर शेप मेश-बैक चेयर है जिसमें परफेक्ट बैक सपोर्ट आपको मिलता है। 12 साल की वॉरंटी के साथ ब्लैक और वाइट कलर्स में मिल जाती है। 5. वन पीस चेयर- ये आय-कैचिंग चेयर एबीएस कंस्ट्रक्टेड है जो सफेद, लाल, नीले रंग में मिलती है। इसका शेप ...

अरुणा और प्रशांत लिंघम की कहानी जिन्होंने 60 लाख उधार लेकर शुरू किया बैम्बू हाउस, आज कराेड़ों का है इनका टर्नओवर

Image
मुश्किल हालातों से निकलकर जिंदगी में किस तरह कामयाबी हासिल की जा सकती है, ये अगर आपको जानना हो तो हैदराबाद के इस कपल की सफलता से प्रेरणा ली जा सकती है। इन्होंने बांस से बने काम को बढ़ावा देने में खुद तो कड़ी मेहनत की ही, साथ ही आंध्र प्रदेश के उन आदिवासी और ग्रामीणों को रोजगार के अवसर भी दिए जिन्हें दो वक्त का खाना भी मुश्किल से मिलता था। 31 साल की अरुणा कप्पागंटुला और 33 वर्षीय प्रशांत लिंघम की शादी 2006 में हुई। वे चाहते थे कि शादी के बाद अपने घर को पूरी तरह से नया सेट करें। शादी के बाद घर के लिए फर्नीचर का सामान लेने वेमार्केट गए। अरुणा अपने घर के लिए बांस का फर्नीचर चाहतीं थी। वैसे भी बांस से बनीचीजें उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती थीं। मार्केट में फर्नीचर खरीदते समय उन्हें ये ख्याल आया कि इसी क्षेत्र में वे भी प्रशांत के साथ मिलकर बिजनेस शुरू कर सकती हैं। उनके इस सपने को साकार करने में प्रशांत ने किस तरह मदद की और कैसे वे बांस से घर बनाने में कामयाब रहे, जानिए खुद उन्हीं की जुबानी। अरुणा अपने पति प्रशांत लिंघम के साथ। मेरी शादी को तब कुछ ही दिन हुए थे। फर्नीचर लेने के बाद ...

तस्वीरों में मलाला यूसुफजई की जर्नी : मौत से जंग जीतने और सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता बनने तक का सफर

Image
मलालायूसुफजई कापरंपरागत लिबास और सिर पर दुपट्टा देखकर वह किसी भी आम लड़की की तरह प्रतीत होती हैं।लेकिन कुछ कर दिखाने के हौसले से भरपूर उनकी आंखें और भरपूर जोशउन्हेंखास बनाता है।सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार हासिल करने वाली मलाला शिक्षा के हक के लिए लड़ रही हैं। मलाला का जन्म 1997 में पाकिस्तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत की स्वात घाटी में हुआ।मलाला के पिता का नाम जियाउद्दीन यूसुफजई है।साल 2007 से मई 2009 तक स्वात घाटी पर तालिबानियों ने खूब आतंक मचा रखा था। इसी आतंक का शिकार मलाला भी हुई। आठवीं कक्षा की मलाला कैसे बनी नोबेल प्राइज वीनर, तस्वीरों में जानिए उनका अब तक का सफर। तालिबान आतंकियों के डर से लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया था।मलाला तब आठवीं कक्षा में पढ़तीथीं।मलाला की एक टीचर बताती हैं किजब वह ढाई साल की थी तबसे अपने पिता के स्कूल में खुदसे 10 साल बड़े बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाईकरती थीं। वे पढ़ने में बचपन से बहुत होशियारथीं। साल 2009 में मलाला नेअपने असली नाम को छिपाकर'गुल मकई' के नामसे बीबीसी के लिए एक डायरी लिखना शुरू किया।इसमें उन्होंने स्वात में तालिबान के बुरे ...