Posts

Showing posts with the label 1733 June 13

“#बेलन है ना” के माध्यम से सेलेब्रिटी शेफ ने दिया लोगों को संदेश, हाथ में बेलन लेकर बताएं कुकिंग के फायदे

Image
हम में से ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपना समय कुकिंग करके बिताया। इसी दौरान ऐसी कई डिश भी ईजाद हुई जिनसे हम सब अनजान थे जैसे न्यूटला बिरयानी या डेलगोना कॉफी आदि। ये कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि यही वह समय था जब हमारे अंदर बैठे शेफ ने दुनिया के सामने अपना हुनर दिखाया। ये तो रही आम लोगाें की बात लेकिन लॉकडाउन में ऐसे कई सेलिब्रिटी शेफ भी हैं जिन्होंने इस महामारी में “#बेलन है ना” के माध्यम से लोगों तक अपने दिल की बात पहुंचाई। शेफ रणवीर बरार, विकी रत्नानी, संजीव कपूर, अजय चोपड़ा, सारांश गोईला, कुणाल कपूर, विनीत भाटिया और मास्टर शेफ इंडिया सीजन 1 की विनर पंकज भदौरिया ने अपने वीडिया के माध्यम से यह साबित किया कि किस तरह कुकिंग आपको रिलैक्स करने और परेशानियों से उबारने में मदद करती है। उन्होंने लोगों से यह विनती भी की कि लॉकडाउन में घर से निकलने के बजाय घर में रहें और कुकिंग करके अपने चिंताओं को भुल जाएं। इन वीडियो क्लिप में हर शेफ एक दूसरे को बेलन पास करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मुश्किल वक्त में बेलन के जरिए वे एक दूसरे को मैसेज देते दिखाई दिए। शेफ सारांश ने हांडी बेलन के ...

बॉलीवुड सेलेब्स के पसंदीदा पिलाटे वर्कआउट में न करें ये गलतियां, फिटनेस ट्रेनर प्रदीप भाटिया सिखा रहे हैं सही तरीका

Image
अगर आप एक ऐसी एक्सरसाइज की तलाश में है जिससे पूरे शरीर का व्यायाम हो सके तो पिलाटे आपकेलिए परफेक्ट चॉइस है। इसके फायदों को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा खान, कियारा आडवाणी, जाह्नवी कपूर और टीवी एक्ट्रेस हीना खान भी इसे अपनी वर्कआउट रुटीन में शामिल करती हैं। इन्हीं की देखादेखी अगर आप भी पिलाटे करना चाहती हैं तो इसे करने का सही तरीका, इसके फायदे और उन चार गलतियों के बारे में जान सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर प्रदीप भाटिया से जान लें जिन्हें अक्सर किया जाता है। पिलाटे करने का तरीका मैट पर बैठ जाएं। अपनी बाईं ओर बॉल रखकर बैठें और बाएं पैर को अपनी ओर मोड़ें। इस दौरान आपका दाया पैर पीछे की दिशा में होगा। अपना बायां हाथ बॉल पर रखें और कोहनियों को थोड़ा-सा मोड़ें। कंधे की ऊंचाई तक दाएं हाथ को फैलाएं। बाएं हाथ को बैंड करते हुए बॉल की दाहिनी ओर ले जाएं। चार से पांच सेकंड के लिए रुकें और फिर इसी प्रक्रिया को दाएं पैर से दोहराएं। इसके फायदे इसे करने से लंग्स मजबूत होते हैं और श्वसन संबंधी समस्याआें से राहत मिलती है। यह रक्त संचार बढ़ाता है। इस वर्कआउट से मांसपेशियां लचीली होती हैं और बार-बार चो...

न्यूजीलैंड में सदी की सर्वाधिक लोकप्रिय पीएम, बराक ओबामा से होती है इनकी तुलना

Image
39 साल की जेसिंडा अर्डर्न को न्यूजीलैंड का प्रधानमंत्री बने महज दो साल और आठ महीने ही हुए हैं, लेकिन उनकी उपलब्धियां न्यूजीलैंड के इतिहास में अब तक रहे राष्ट्रप्रमुखों से कहीं ज्यादा हैं। न्यूजीलैंड में हाल ही में हुए न्यूज़हब रिसर्च पोल के अनुसार जेसिंडा न्यूजीलैंड की सदी की सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री बन गई हैं। न्यूजीलैंड को कोरोनावायरस से मुक्त कराकर वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में हैं। इससे पहले मार्च 2019 में क्राइस्टचर्च में हुए हमले के बाद जेसिंडा की पीड़ित परिवारों से गले मिलते हुए तस्वीरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हमले के बाद जेसिंडा की प्रतिक्रिया और सकारात्मक रवैये के कारण टाइम मैग्जीन ने उन्हें पर्सन ऑफ द ईयर के लिए भी नॉमिनेट किया था। न्यूजीलैंड की आबादी 50 लाख है। वहां पिछले 22 दिनों से एक भी केस नहीं मिला है। हालांकि एहतियातन लोगों की टेस्टिंग जारी है। यहां सात हफ्ते के लॉकडाउन के बाद पाबंदियां हट रही हैं।न्यूजीलैंड में कोरोना के 1154 मामले आए थे, 22 लोगों की मौत हुई थी। तीन बार चुनाव हारा, फिर भी सांसद बनीं 2008 में जेसिंडा ने पहली बार चुनाव लड़ा, लेक...