Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:38PM

शिकागो की ब्रायना हिल 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के दौरान लॉ की परीक्षा देने गईं, एग्जाम के बीच में शुरू हुआ लेबर पेन, दर्द से कराहते हुए दिए दो पेपर और फिर अस्पताल पहुंची

Image
शिकागो में रहने वाली ब्रायना हिल लॉयोला यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ग्रेजुएशन कर रही हैं। वे 38 हफ्ते की प्रेग्नेंसी के दौरान लॉ की परीक्षा देने गईं थी। वे जब कंप्यूटर पर ऑनलाइन परीक्षा में आए सवालों को हल कर रहीं थीं तब उन्हें लेबर पेन शुरू हुआ। ऐसे हालातों में उसके पास सीट छोड़ने का विकल्प नहीं था। अगर वे सीट से उठ जातीं तो उन पर चीटिंग का आरोप लग सकता था। उन्हें परीक्षा में फेल भी किया जा सकता था। वैसे भी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को हमेशा कैमरे के सामने रहना पड़ता है। इसके चलते वह अपनी सीट पर डटी रहीं। इस महिला ने एक घंटे तक लेबर पेन सहते हुए पहला पेपर निपटाया। इसके बाद जब वह अपनी सीट से उठी तो उनकी एमनियॉटिक थैली फट चुकी थी। दो बारीक झिल्लियों से बनी यह थैली शिशु को गर्भाशय में सुरक्षित रखती है। ब्रायना ने बताया कि उसके बाद मैंने ब्रेक लिया और अपने पति, मिड वाइफ व मॉम को फोन किया। मैं उस वक्त दर्द से कराह रही थी। उसके बाद मैं फिर से एग्जाम हाल में बैठी और एग्जाम दी क्योंकि मिड वाइफ ने फोन पर बता दिया था कि उन्हें अस्पताल पहुंचने में समय लगेगा। ब्रायना कहती हैं मैं घर मे...

बतख को रोड़ क्रॉस करवाने के लिए कैथलीन ने कंट्रोल किया न्यूयॉर्क का ट्रैफिक, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा इंसानियत की मिसाल

Image
कैथलीन राइस ने बतख की जान बचाने के लिए न्यूयॉर्क ट्रैफिक को किया कंट्रोल, वीडियो देख लोगों ने की उनके काम की सराहना साउथइस्टर्न की घनी आबादी वाले क्षेत्र लॉन्ग आइसलैंड की डेमोक्रेटिक रिप्रजेंटेटिव कैथलीन राइस ने बतख और उसके बच्चों को रोड़ क्रॉस करवाने के लिए न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू की व्यस्त सड़क का ट्रैफिक कंट्रोल किया। इस वीडियो में बतखऔरउसके बच्चों को बचाने के लिए चार लोग कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैथलीन अपने हाथों से ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए स्टॉप बोलते हुई नजर आ रही हैं। वे बतख के बच्चों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि इंसानियत इसी का नाम है। एक लड़की ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिय कैथलीन के बारे में लिखा- आज के जमाने में भी ऐसे लोग हैं जो बतख को बचाने के लिए भी ट्रैफिक रूकवा सकते हैं। कैथलीन को सलाम। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kathleen controls New York traffic to get the duck to cross the road, people on social media said the example of humanity from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DhPs...