Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:17PM

कोविड -19 के बाद बदल जाएगा घर का इंटीरियर, आउटडोर स्पेस की मांग होगी दोगुनी और किड्स रूम का पैटर्न पूरी तरह से चेंज करेंगे लोग

Image
कोविड 19 के दौर में हम घर पर ही समय बिताना सीख रहे हैं। आइसोलेशन में क्वारेंटीन रहते हुए लोग अचानक ही अपने घर के इंटीरियर को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। घर में वर्क फ्रॉम होम के लिए क्या सुविधाएं होनी चाहिए? बच्चों की होम स्कूलिंग के लिए घर के किस कमरे में कैसी व्यवस्था होनी चाहिए? बड़ों और बुजुर्गों के लिए कौन-सी जगह निकाली जा सकती है और घर के सभी लोगों के साथ बैठकर खाना खाने के लिए किस कॉर्नर को तैयार किया जा सकता है? हमारे घरों का इंटीरियर कोविड 19 पैंडेमिक की वजह से लगातार प्रभावित हो रहा है। इंटीरियर एक्सपर्ट्स की मानें तो भविष्य में भी घर के इंटीरियर में इस पैंडेमिक की वजह से बहुत से नए बदलाव नजर आएंगे। ये बदलाव लोकेशन, टेक्नोलॉजी, हाईजीन, स्पेस, पैटर्न पर आधारित होंगे। जानिए, आइसोलेशन में रहते हुए लोग अपने घर के इंटीरियर को लेकर किस तरह ज्यादा सतर्क हो रहे हैं। बच्चों के कमरे का पैटर्न बदलेगा इंटीरियर डिजाइनर्स के अनुसार घर में ही स्कूलिंग और ट्यूटरिंग का रिवाज बढ़ेगा और इसलिए अब क्लाइंट्स अपने बच्चों के कमरे में एक्स्ट्रा स्पेस की मांग भी कर रहे हैं। स्टडी टेबल नए डिजाइन ...