पानी में सिरका मिलाकर साफ करें फ्रिज का हैंडल, किचन टॉवेल बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए बेकिंग सोडा करें इस्तेमाल
जब बात घर की हो तो किचन एक ऐसी जगह है जहां सबसे ज़्यादा सफ़ाई की ज़रूरत है, क्योंकि किचन में बैक्टीरिया तेज़ी से पनपते हैं और इसका असर सीधे आपकी सेहत पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप अपने किचन को आराम से साफ़ और बैक्टीरिया मुक्त कर सकेंगी। 1. माइक्रोवेव की सफ़ाई माइक्रोवेव लगातार इस्तेमाल होने से चिपचिपा हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालें। इसे माइक्रोवेव के अंदर रखें और माइक्रोवेव को 5 मिनट के लिए ऑन कर दें। 5 मिनट बाद खोलकर साफ़ कपड़े से अंदर की सफाई करें। 2. फिल्टर के नल का ख़्याल पानी नल से होकर निकलता है इसलिए इसे कभी गंदे हाथों से न छुएं। बीच-बीच में सिरके वाले पानी से नल की सफ़ाई करें। इससे वह साफ़ और बैक्टीरिया फ्री रहेगा। चिमनी, बल्ब, एग्ज़ॉस्ट फैन को साफ़ करने के लिए गर्म पानी में सिरका या ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर कपड़े की मदद से गंदगी दूर कर सकती हैं। 3. फ्रिज का हैंडल फ्रिज को सभी दिनभर खोलते हैं। हैंडल को रोज़ाना साफ़ करना न भूलें। इसके लिए पानी में सिरका मिलाएं और एक साफ़ कपड़ा भिगोकर उस कपड़े से फ्रिज के हैंडल...