इस विंटर लेदर, वेल्वेट और क्विल्ट के दिखेंगे निराले अंदाज, वाइड लेग पैंट्स से लेकर कॉम्बैट बूट्स बढ़ाएंगे आपका लुक
देश-विदेश के जाने-माने ब्रांड्स विंटर के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइनर वियर की शानदार रेंज पेश कर रहे हैं। इसे आप भी अपनी पसंद के अनुसार वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 1. लूज़ लेदर : वरसाचे और फेरीगेमो जैसे बड़े नाम लेदर को नया लुक देने की तैयारी कर रहे हैं। वे इसे एक नो ब्रेनर विंटर स्टेपल मानकर प्रयोग कर रहे हैं। तेज ठंड के दिनों में बेहद स्मूद और बटरी लेदर शर्ट को टर्टल नेक पर लेयर किया जा सकता है। थोड़ी-सी ढीली लेदर पैंट्स को ओवरसाइज स्वेटर के साथ पहना जा सकता है। 2. पफर पीस : आउटवेयर को केवल गर्म रहने के लिए ही न पहनें। प्राडा और डिऑर के रनवे कलेक्शन देखें और एक फैशन-फॉर्वड पफर जैकेट में इन्वेस्ट करें। पफर्स में डीप-सेट साइड पॉकेट्स, सिंच्ड वेस्ट और नॉन-ट्रेडिशनल ज़िपर प्लेसमेंट देखे जा सकते हैं। 3. क्विल्ट स्कर्ट : जैकेट्स, स्कर्ट्स और शर्ट्स में भी अब क्विल्ट दिखाई देंगे जो कि क्राफ्ट-लविंग फैशनिस्टाज़ के लिए बहुत मजेदार साबित हो सकते हैं। क्विल्टेड सेपरेट्स को न्यूट्रल कलर्स में भी पहना जा सकता है। 4. वेल्वेट फुल स्लीव्स : वैलेंटीनो और शनेल जैसे डिजाइनर्स इस सीजन में सब...