कपड़े से चाय के दाग निकालने के लिए उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें, हल्दी के दाग निकालने के लिए बेसन का घोल लगाएं
कपड़ों पर लगे दाग़ निकालना अक्सर मुश्किल होता है, चाहे वे मेकअप के दाग़ हों या फिर खाने-पीने के। लेकिन घरेलू उपायों को अपनाकर इस दाग़ों को आसानी से दूर कर सकते हैं। बस इतना याद रखें कि बहुत गर्म पानी से दाग़ न निकालें। इसका विपरीत प्रभाव हो सकता है। दाग़ और पक्के हो सकते हैं। इसके बजाय सादे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें तो आपका काम आसान हो जाएगा।
मिट्टी के दाग़
यदि कपड़े पर मिट्टी के दाग़ लगे हैं और वे सूख चुके हैं, तो डिटर्जेंट और पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे दाग़ पर 5-7 मिनट लगाकर छोड़ दें। दाग़ आसानी से निकल जाएंगे।

पसीने के दाग़
सफेद कपड़ों से पसीने के दाग़ निकालना मुश्किल होता है। इसके लिए बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन परॉक्साइड और पानी समान मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे दाग़ वाली जगह पर लगाकर अच्छी तरह से रगड़ें। क़रीब आधा घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें।
चाय के दाग़
चाय के दाग़ अक्सर लग ही जाते हैं। इन्हें निकालने के लिए दाग़ वाले कपड़े को गीला करके उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद साफ़ पानी से धो दें। इसके अलावा टूथपेस्ट से भी चाय के दाग़ निकाल सकते हैं। चाय के दाग़ पर तुरंत टूथपेस्ट लगाएं और 15-20 मिनट बाद अच्छी तरह धो दें।

लिपस्टिक के दाग़
रुई को स्प्रिट में भिगोकर प्रभावित जगह पर रगड़ें। उसके बाद गर्म पानी में डिटर्जेंट डालकर धो लें। 2-3 बार ऐसा करने पर दाग़ हल्का होकर निकल जाएगा।
ज़ंग के दाग़
प्रभावित जगह पर रुई से नींबू का रस लगाकर 15-20 मिनट के लिए कपड़े को धूप में रखें। फिर कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें।
हल्दी के दाग़
दाग़ पर बेसन का घोल लगाकर थोड़ी देर रखें। फिर धोकर कपड़े को धूप में सुखाएं। यदि दाग़ गहरा है तो स्प्रिट या हाइड्रोजन परॉक्साइड से साफ़ कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3krVFDY
https://ift.tt/2FTi5yJ
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com