हरियाणा का अमरिक सुखदेव ढाबा विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों को मुफ्त दे रहा खाना, दिल जीतने वाले इस काम की खूब हो रही तारीफ

पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित देश के कई राज्यों में कृषि बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच कई लोग किसानों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसी ही लोगों में दिल्ली हरियाणा हाई वे पर बना अमरिक सुखदेव ढाबे के मालिक भी शामिल हैं। इस ढाबे में विरोध प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे किसानों को तीन दिन तक मुफ्त खाना दिया जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर यह ढाबा सुर्खियां बटोर रहा है।

इंडियन नेशनल कांग्रेस की यूथ विंग ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये इस ढाबे की एक क्लिप शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विट में कहा - ''यह मेरा भारत है। इसे सलाम। दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर मुरथल का अमरीक सुखदेव ढावा किसानों को मुफ्त में खाना खिला रहा है''।

इस ढाबे के एक प्रवक्ता ने बताया - ''सिख समुदाय में सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना गया है। हम इस वक्त अपने इसी धर्म को निभा रहे हैं। भविष्य में इन किसानों को जब भी जरूरत पड़ेगी, हम इन्हें सेवा देने के लिए तैयार रहेंगे। हम इंसानियत के नाते यह काम कर रहे हैं''।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amrik Sukhdev Dhaba of Haryana is giving free food to farmers going to Delhi to protest


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VkVBe2

https://ift.tt/3lkqRog

Comments