वेस्ट मटेरियल से कपल ने बनाया अपने सपनों का घर, टायर, ड्रिंक्स केन और बॉटल्स से इसे बनाने में लगे सात साल

अक्सरहम वेस्ट मटेरियल फेंक देते हैं या जल्द से जल्द उससे छुटकारा पा लेते हैं। लेकिनस्पेन के एक कपल लॉरा डेविस और डेव बुनान ने वेस्ट मटेरियल से खुद के सपनों का सुंदर घर बनाया है। इसका नाम रखा है अर्थशिप। अपना 58वां जन्मदिन डेव ने इसी घर में मनाया।

इसे बनाने में उन्होंने पुराने टायर, ड्रिंक्स की खाली केन्स और बॉटल्स का इस्तेमाल किया है। इस खूबसूरत घर को देखकर हर किसी के मन में यहां रहने की इच्छा जाग्रत हो जाएगी। यह प्रकृति के और पास होने का एहसास दिलाता है।

ब्रिटेन से स्पेन चले गए
यह प्यारा ब्रिटिश कपल 2002 में स्पेन चला गया था। वहां अलमेरिया प्रांत के छोटे से शहर एनदालुसिया में एक पुराना घर खरीदा। फिर इसी घर को नए सिरे से बनाने का विचार उनके मन में आया। वेस्ट से सस्ती प्रॉपर्टी बनाने का आइडिया इन्हें इंटनेट पर मिला।

घर बनाने के पहले दोनों ने अर्थशिप की बुक्स का पूरा सेट खरीदा और पढ़ने के बाद तय किया कि यह कुछ ऐसा है जो सबसे अलग है।

फिर तय किया कि दोनों मिलकर घर बनाएंगे और इसे बनाने मेंकिसी की मदद नहीं लेंगे। स्थानीय प्लानर से बात की, सरकार से इजाजत ली, इनसब कामोंमें एक वर्ष बीत गया। तबदोनों ने स्थानीय लोगों की मदद से पुराने टायर, ड्रिंक्स केन और बॉटल्स जमा किए। यह सब करने में दो वर्ष लगे।

इसलिए है बहुत प्यारा
इसे बनाने में सात वर्ष लगे।लॉरा कहती हैं उन्हें यहघर देखकर आश्चर्य होता है कि इस घर कोउन्होंने बनाया है? जब तापमान 16 डिग्री तक गिर जाता है, तब भी किसी हीटिंग डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ती।

अधिक तापमान गिरने पर लॉरा केक बेक करने लगती हैं, ऐसा करने से ओवन की गर्मी से रूम गर्म हो जाता है।

ऐसे किया निर्माण
इस घर की दीवारें पूरी तरह कार टायर से बनी हैं। टायर टेम्प्रेचर मेंटेन करने में सक्षम होते हैं। ये 16 डिग्री तक का तापमान मेंटेन करते हैं और घर ठंडा होने नहीं देते। दीवार का अंदरूनी हिस्सा ड्रिंक केन व बॉटल से बना है।

इसे बनाने में सीमेंट के स्थान पर मिट्‌टी और पेपर की लुगदी लगाई गई है। छत पर बारिश का पानी जमा किया जाता है, जिसका उपयोग टॉयलेट, बागवानी और घर के अन्य काम के लिए होता है। गरम पानी और बिजली के लिए सोलर पेनल की व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Couple built his dream home from West Material, took seven years to build it with tires, drinks, cans and bottles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZdJ4vC

https://ift.tt/3iOxzD0

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी