एक अरबपति महिला ने बर्थडे पर पहनी 2 अरब रुपए की ड्रेस, कई देशों में ऑनलाइन रखीं 20 पार्टियां, शामिल मेहमानों को लाखों रुपए के गिफ्ट्स भेजे
लेबनान की एक अरबपति महिला ने स्पेन के मिजस शहर में अपनी हवेली में 40 वां जन्मदिन हाईफाई पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में उसने 21.5 मिलियन यानी 2 अरब 67 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर डाले। इसमें से 20 मिलियन पाउंड उसकी हीरा-मोती जड़ी ड्रेस पर खर्च हुए। कोरोना के चलते इस पार्टी को दुनिया भर में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा 20 मिनी पार्टियों से जोड़ा गया था जिसमें लंदन, लॉस एंजिल्स, हॉन्गकॉन्ग, कुवतै, कतर, दुबई, पेरिस और मॉस्को शामिल थे।
यहां से 150 मेहमानों ने हिस्सा लिया। महिला के घर से 10 फैमिली मेंबर्स और दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में खर्च का ध्यान नहीं रखते हुए सभी ऑनलाइन गेस्ट को महंगे गिफ्ट पहुंचाए गए। हैरानी इस बात कि है कि बर्थडे गर्ल ने अपना नाम गुप्त रखा। महिला ने पूरा ध्यान रखा कि सभी की नजरें उसी पर हों। दुनिया भर में जो 20 मिनी पार्टी रखी गईं थीं, उनके हर होस्ट को धन्यवाद देने के लिए 3 हजार पाउंड का गुडी बैग दिया गया।

इस बैग में 1200 पाउंड की लुइस वुइटन पेंसिल रोल, शैंपेन, लिमिटेड एडिशन वाली ग्रैसी एस मैक्विव जींस, एक लुईवितान लेदर मास्क, फेस वॉश, क्रीम, सीरम, स्किन केयर के साथ ही डायमंड ब्रेसलेट भिजवाया गया। सभी दोस्तों को उनके एड्रेस पर पार्टी हैंपर भी भेजा जो खाने और वाइन से भरा हुआ था। हर मेहमान के घर को सैनिटाइज भी किया गया।

इस बर्थडे गर्ल की यह ड्रेस यूके डिजाइनर और आर्टिस्ट डेबी विंघम ने डिजाइन की। इस कैप ड्रेस में 4 कैरेट तक के 15 दुर्लभ रेड डायमंड जड़े हुए थे। 3 कैरेट के 20 ब्लैक डायमंड, 3 कैरेट के व्हाइट डायमंड, 1 लाख का ब्लू डायमंड और 6 यलो डायमंड जड़े हुए थे। इस ड्रेस की फिनिशिंग 4 हजार छोटे 1 कैरेट के डायमंड से की गई थी। इसमें 1 हजार फ्रेश वाटर पर्ल लगाए गए। 2 लाख 50 हजार पाउंड का बुलगाड़ी नेकलेस भी पहना था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ip0Fea
https://ift.tt/3lNvckh
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com