आंध्रप्रदेश की एनएसीसी गर्ल कैडेट ने चलाया महामारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, इनकी हेड प्रियंका का हुआ कमेंडेशन अवार्ड 2020 के लिए चयन

आंध्रप्रदेश के कड़ापा के बड़वेल कस्बे की एनएसीसी गर्ल कैडेट शहर में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता फैला रही है। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अपने जागरूकता अभियान को इस कैडेट ने सामाजिक जिम्मेदारी समझा। फिलहाल वे मास्क सिल रही हैं और इसे गरीबों में बांट रही हैं। अब तक ये कैडेट लगभग 2000 मास्क का वितरण कर चुकी हैं।

अस्पताल में मास्क बांटती एनसीसी कैडेट गर्ल्स।

इस एनसीसी कैडेट की हेड एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रियंका है। अपने इसी प्रयास के लिए प्रियंका को तेलुगू के दो राज्यों में कमेंडेशन अवार्ड 2020 के लिए चुना गया है। ये अवार्ड एनसीसी के डायरेक्टर जनरल द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रियंका ने एनसीसी कैडेट की 30 लड़कियों के समुह का प्रतिनिधत्व किया। इन लड़कियों ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए मास्क, हैंड सैनिटाइजर और ग्लव्स प्रदान किए।

एनसीसी कैडेट की हेड एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर लेफ्टिनेंट प्रियंका।

कोरोना की दूसरी लहर के दौर में प्रियंका ने पुलिस प्रशासन की भरपूर मदद की। इस कैडेट ने खान-पान की दुकानों और सब्जियों के स्टॉल्स पर लगी लंबी लाइनों को कंट्रोल किया। प्रियंका ने अपनी यूनिट के साथ अन्य एक्टिविटीज जैसे प्लांटेशन और ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NACC Girl Cadet of Andhra Pradesh launches awareness campaign for rescue from Corona, selected for the award award 2020 for their head Priyanka


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VPrvzy

https://ift.tt/36Oxlrs

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी