मौसम बदलते ही आया प्रिंट्स का फैशन, गर्ल्स की पसंद बने इन 4 एक्ट्रेस के प्रिंटेड आउटफिट्स
बॉलीवुडदीवाज की पर्सनालिटी में चार चांद लगाने के लिए फेशन डिजाइनर्स एक से बढ़कर एक प्रिंटेड ड्रेसेस डिजाइन कर कर रहे हैं। कैजुअल से लेकर पार्टी लुक के लिए इसे आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
वैसे भीहर साल मानसून से पहले प्रिंटेड कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। फ्लाॅवर प्रिंट के अलावा एनिमल प्रिंट्स की भी ऑनडिमांड हैं। कई डिजाइनर्स बॉलीवुड दीवाज के लिएजैबरा प्रिंट को हाईलाइट कर रहे हैं। इसी तरह चेक्स और लाइंस कई दीवाज के वार्डरोब का हिस्सा बने हुए हैं।
प्लेन क्रॉप टॉप के साथ फ्लोरल लहंगे की टीमिंग श्रद्धा कपूर की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसके साथ उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी है। टॉप के मैच करता हुआ क्लच और ओपन हेयर स्टाइल से आप भी अपनी ब्यूटी निखार सकती हैं। इस फ्लोरल लहंगे के साथ प्लेन साड़ी की टीमिंग भी आप पर खूब जंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MQTrP5
https://ift.tt/3cUGn61
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com