लॉकडाउन में सरिता शर्मा का सफल प्रयास, घर की दीवारों से लेकर दरवाजों के साथ किया नया प्रयोग ताकि सूदिंग इफेक्ट पा सकें
साउथ वेस्ट लंदन के करीब स्थित सर्बिटॉन में सरिता शर्मा रहती हैं। सरिता एक इंटीरियर डिजाइनर हैं जो हाई स्ट्रीट हाउस को नया लुक देने के लिए जानी जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान अपनी शादी के 22 साल बाद उन्हें इतना समय मिला कि वे अपने चार मंजिला घर को नया लुक दे सकें। अपने काम में व्यस्त रहने वाली सरिता शर्मा को ये भी याद नहीं था कि उन्होंने विभिन्न यात्राओं के दौरान कई ऐसी चीजें भी खरीदी थी जिनका इस्तेमाल नहीं किया। ये चीजें उनके घर के लॉफ्ट वाले हिस्से में सालों से रखी हुईं थीं।
लॉकडाउन के दौरान मिले फुर्सत के पलों का उपयोग इस महिला ने कम बजट में घर का मेकओवर करने में किया। उन्होंने कुछ स्टाइल टिप्स से लोगों के सामने इस बात की मिसाल रखी कि किस तरह एक बुटिक होटल को लग्जीरियस घर में बदला जा सकता है।
सरिता कहती हैं ''मेरे दोनों बच्चों लिबर्टी और टोबियाज को ये घर बिल्कुल पसंद नहीं था। वे कहते थे इस घर में चारो ओर सिर्फ पेंटिंग ही नजर आती हैं''। घर को नया लुक देने के लिए इस महिला ने यूटिलाइज और रियूज का मंत्र अपनाया। घर का मेकओवर करने के लिए सरिता ने सबसे पहले सिटिंग रूम में व्हाइट पेंट कराया।
उन्होंने अपने घर की कुछ दीवारों पर टेराकोटा पेंट करवाया। वे कहती हैं पैसों की तंगी के चलते मैं घर के पीछे के दीवार को पेंट नहीं करवा सकी। इसलिए मैंने इन दीवारों को पानी से धो दिया और निचले हिस्से पर ब्लैक कलर से पेंट किया। अपने किचन को रिनोवेट करने के लिए सरिता ने वहां मौजूद भारी-भरकम वॉल यूनिट्स को हटा दिया और ओपन शेल्फ बनवाए। फ्रेश फीलिंग के लिए सरिता ने दरवाजे में नए हैंडल लगवाए। साथ ही अपने आंगन को घर में रखी पुरानी चीजों से सूदिंग इफेक्ट देने का प्रयास किया।
सरिता कहती हैं - ''लॉकडाउन से मैंने कई चीजें सीखी। इससे पहले मैं सिर्फ अपने असाइनमेंट पर ध्यान देती थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान मैंने घर के महत्व को जाना। अपने घर को नया रूप देने के अलावा मैंने एक्सरसाइज की, हेल्दी खाने की शुरुआत की और वॉकिंग भी करने लगी। अब लॉकडाउन का असर खत्म हुआ है और मैं अपनी नई आदतों के साथ ज्यादा खुश हूं''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353T4tl
https://ift.tt/2Hb9iZu
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com