बारिश के इस मौसम में बच्चों के लिए बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, इसे गार्निश करने के लिए मिक्स्ड हर्ब्स का इस्तेमाल करें
नाश्ते में विदेशी ज़ायके का लुत्फ़ लेने के लिए सफ़ेद सॉस में बना वाइट सॉस पास्ता आसान विकल्प है। सुविधाजनक बात है कि इसे बनाने के लिए कोई भी पसंदीदा पास्ता चुना जा सकता है। ये झटपट तैयार हो जाता है, इसलिए जब चाहे इसे बना सकते हैं।
सफ़ेद सॉस में बना स्वाद भरा पास्ता पसंद बहुत आता है, लेकिन अमूमन इसे बाहर से ही मंगवाना पड़ता है, जो फिलहाल मुश्किल है। निराश न होइए, इसे बनाना इतना भी कठिन नहीं है कि बाहरी स्रोत पर निर्भर रहना पड़े। सामग्रियां वही हैं जो आपकी रसोई में मौजूद हैं। हां, लज़ीज़ और बहुत सारी सफ़ेद ग्रेवी बनाने के लिए चीज़ की आवश्यकता होगी। तो चलिए वाइट सॉस पास्ता बनाते हैं।
पहले पास्ता उबालें
बर्तन में उबलते हुए पानी में 1 कप (चाय का कप) कोई भी पास्ता उबालें। इसे उबालते वक़्त पानी में 1 चुटकी नमक और 1 छोटा चम्मच तेल मिलाएं ताकि पास्ता आपस में चिपकें नहीं। जब ये उबलकर मुलायम हो जाए तो इन्हें छलनी में डालकर पानी निथार लें। पास्ता को ज़्यादा नहीं, सिर्फ़ 5-8 मिनट तक उबालना है। अब पास्ता को एक बार ठंडे पानी से धोकर निथार लें।
ऐसे बनाएं पास्ता
अब 1 बड़ा चम्मच तेल या मक्खन पैन में गर्म करें। इसमें 5 लहसुन की कलियां कीसकर भूनें। जब लहसुन हल्के भूरे रंग का हो जाए, तो इसमें 1 बड़ा चम्मच मैदा या कॉर्नफ्लोर डालकर जल्दी से मिलाएं। जब ये हल्का भूरा हो जाए तो तुरंत 2 कप (चाय का कप) दूध डालकर मिलाएं। इसे कुछ मिनट चलाते हुए पकाएं और जब हल्का गाढ़ा हो जाए, तो इसमें पास्ता डालकर पकाएं। पैन को हिलाते हुए ग्रेवी और पास्ता मिलाएं, कलछी का इस्तेमाल नहीं करें क्योंकि इससे पास्ता टूट सकता है। हल्के हाथों लकड़ी के चम्मच से इसे मिलाएं। अब 1 छोटा बोल किसी हुई चीज़ डालकर मिलाएं। चीज़ ज़्यादा भी डाल सकते हैं। कुछ सेकंड तक पकाएं और हल्के हाथों लकड़ी के चम्मच से मिलाएं।
परोसने का तरीक़ा
वाइट सॉस पास्ता को बोल या प्लेट में परोसें। ऊपर से मिक्स्ड हर्ब्स, कुटी हुई काली मिर्च, कुटी हुई लाल मिर्च और तुलसी की पत्तियां डालकर सर्व करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ElSkGl
https://ift.tt/3l3rzY8
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com