नॉन स्टिक पैन की सफाई के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करें, बेकिंग सोडे से चमकाएं प्रेशर कुकर
किचन में रखी कुछ चीजों का उपयोग करके आप ग्रेटर से लेकर प्रेशर कुकर की सफाई आसानी से कर सकते हैं। महामारी के बीच हाइजीन का ख्याल रखते हुए भी इन चीजों की सफाई जरूर करें। इससे इनकी उम्र बढ़ेगी और कम बजट में किचन की ये चीजें चमकती रहेंगी।

नॉन-स्टिक पैन
इसे साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल को बॉल्स की तरह लपेटकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिक्स करके पैन की सफाई करें। इससे बर्तन पर लगे दाग निकल जाएंगे।
प्रेशर कुकर
प्रेशर कुकर अगर जल गया है तो उसे बेकिंग सोडे से साफ करें। सूखे प्रेशर कुकर की सतह पर बेकिंग सोडा डालें। एक सूखे कपड़े या स्पंज से इसे प्रेशर कुकर के चारों ओर लगाएं।
गैस
एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इससे गैस पर छिड़काव करें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर स्पंज से पोंछ लें।

चॉपिंग बोर्ड
लकड़ी से बने चॉपिंग बोर्ड चाकू के लिए भी अच्छा होता है। इससे चाकू जल्दी खराब नहीं होता। इसकी सफाई के लिए इस पर नमक छिड़कें। इसके बाद नींबू से 5 मिनट तक इसकी सतह रगड़ें और गीले स्पंज से साफ कर लें।
ग्रेटर
ग्रेटर (कद्दूकस) पर यदि चीज़ अटक जाए तो सूखे टूथब्रश के ब्रिस्लस से साफ करें। अगर आपने लहसुन के लिए ग्रेटर का इस्तेमाल किया है तो इसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qnvIJ3
https://ift.tt/3qqDhi1
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com