किसानों के विरोध प्रदर्शन स्थल पर इस्तेमाल रोटी मशीन सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, इससे 1 घंटे में 2000 रोटी बनती है
दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के लिए भारी भीड़ जमा है। सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर जमा किसान शांतिपूर्वक इस आंदोलन का हिस्सा तो बने ही, साथ ही मांग पूरी होने तक यहां रहने की वजह से अपने साथ राशन का सामान भी लेकर आए हैं। इस सामान के अलावा जो रोटी मशीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वह एक घंटे में 2000 रोटी बनाती है।
आमतौर पर यह ऑटोमेटेड मशीन गुरुद्वारे में इस्तेमाल की जाती है। इसके अलावा अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। अधिक लोगों के लिए खाना बनाते समय इस तरह की मशीन होने से समय की काफी बचत होती है। इस मशीन के अलावा किसानों द्वारा खाना बनाने में पोर्टेबल स्टोव का इस्तेमाल भी हो रहा है।
किसानों के लिए खाने का इंतजाम करने में खालसा एड फाउंडेशन की भी खास भूमिका है। वे किसानों के लिए चाय, खीर और पानी की बॉटल का प्रबंध कर रहे हैं। इस फाउंडेशन के डायरेक्टर अमरप्रीत सिंह के अनुसार, खाने का अरैंजमेंट करने के अलावा हमने महिलाओं के लिए 20 मोबाइल टॉयलेट का प्रबंध भी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33WHH6S
https://ift.tt/3n73JLK
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com