छत्तीसगढ़ के चंदू ने एक ही विवाह मंडप में की दो दुल्हनों से शादी, उसने बताया मेरी दोनों पत्नी मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा
बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में रहने वाले एक युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी की। इस युवक का नाम चंदू मौर्य है। उसने 3 जनवरी को शादी रचाई। इसकी दोनों पत्नियों के नाम हसीना बघेल और सुंदरी कश्यप है। जब चंदू से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वे दोनों मुझसे प्यार करती है। मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा।
चंदू ने अग्नि को साक्षी मानकर दोनों के साथ सात फेरे लिए। शादी के निमंत्रण पत्र में दो वधुओं के नाम छपवाए। चंदू एक किसान है। उसे पहले करंजी की हसीना बघेल और उसके बाद एरंडवाल की सुंदरी से प्यार हुआ। इन तीनीं को आपस में एक दूसरे के प्रेम संबंधों के बारे में पहले से पता था। इनके परिवार वाले भी इस रिश्ते के बारे में पहले से जानते थे। जब चंदू के घर में शादी की बात चलने लगी तो उसने दोनों लड़कियों से शादी करने की इच्छा व्यक्त की। वह दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था।
चंदू की मर्जी को देखते हुए घर वालों ने इस रिश्ते के लिए हां कर दी। चंदू ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों के साथ शादी की और मेहमानों के लिए खाने का प्रबंध भी किया। स्टेज पर दो दुल्हनों के बीच में चंदू के बैठने का इंतजाम किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pXIexI
https://ift.tt/2JZjNk9
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com