नवरात्रि में बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट साबुदाने के डोनट्स, इसे बनाने के लिए उबले आलू, साबूदाना और पनीर को मैश करके मिलाएं
नवरात्रि में अधिकांश लोग फल या साबूदाने की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। कई लोग साबूदाने के पकौड़े और चीला या डोसा बनाकर भी खाते हैं। लेकिन इन सबसे अलग इस नवरात्रि आप साबुदाने से डोनट्स बनाना सीखें। इसे दही या फलाहारी चटनी के साथ खाएं। नवरात्रि के अलावा इसे आप नाश्ते के तौर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगता है।
साभार : Somya's Kitchen
आलू : 8-10, उबले हुए
साबुदाना - डेढ़ कप
पनीर - 1 कप
जीरा- 2 टी स्पून
नमक - अंदाज से
हरी मिर्च - 6-7
हरा धनिया - 1 मुट्ठी
काली मिर्च - आधा टी स्पून
तेल - 2 कटोरी
विधि :
- सबसे पहले साबुदाने को धोकर स्टील की छलनी से छान लें।
- हरी मिर्च बारीक काट लें। इसी तरह हरा धनिया बारीक काट लें।
- पनीर को कद्दूकस कर लें।
- ऊपर बताई गई सभी सामग्री को आपस में मिला लें।
- अब एक प्लास्टिक शीट पर तेल लगाएं। इस पर पूरे घोल को फैला लें।
- एक गोल ढक्कन या सांचे से अलग-अलग डोनट्स को काट लें।
- इसे डीप फ्राय करें।
- फ्राई किए हुए डोनट्स को चटनी के साथ सर्व करें।
नोट : साबुदाना डोनट्स बनाने के लिए साबुदाना भिगोते समय इसमें पानी की मात्रा कम रखें। इससे डोनट्स क्रिस्पी बनेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34e91xT
https://ift.tt/31l5ewM
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com