90% लड़कियों की पसंद खुद से ज्यादा हाईट वाला पति, वहीं 60% ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके पास पैसों की कमी न हो

ऐसे कई गुण हैं जो लड़कियां अपने पार्टनर में देखना पसंद करती है। एक स्टडी ने ये साबित किया कि आखिर लड़कियां अपने पति में किन खूबियों को देखना चाहती हैं।

ये स्टडी जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ जोटिंजेन और फिमेल हेल्थ एप क्लू द्वारा की गई। इसमें 180 देशों के 64,000 लोग शामिल हुए। इनमें से 40,600 लड़कियों की उम्र 18 से 24 के बीच थी। वहीं दूसरे एज ग्रुप में 25-29 साल के कपल्स को शामिल किया गया। इस रिसर्च में शामिल होने वाले 3,800 कपल्स वे थे जिनकी उम्र 40 से ज्यादा थी।

दयालुता
एक इंटरनेशनल सर्वे ने ये साबित किया कि लड़कियां अपने पति में दयालुता पसंद करती हैं। उन्हें ये अच्छा लगता है कि उनका पार्टनर दयालु हो। ये गुण हर लड़की अपने पार्टनर में देखकर उसे प्रभावित होती है। 90% लड़कियां लड़कों की इस खासियत से इम्प्रेस होती हैं।

योग्यता
योग्यता का मतलब सिर्फ शिक्षा नहीं बल्कि अपनी हर बात में इंटेलिजेंसी दिखाना भी है। कई ऐसे लड़के है जिनके पास हाई डिग्री नहीं होती लेकिन वे अपनी आदतों से भरपूर योग्यता का प्रदर्शन करते हैं। इस तरह के लड़कों से लड़कियां खुश रहती हैं। 86.5% लड़कियों के लिए ये क्वालिटी मायने रखती है। इस रिसर्च के 25% प्रतिभागियों ने ये माना है कि उनके पार्टनर का धर्म भी उनके लिए महत्वपूर्ण है।

उदारता
रिसर्च का दावा है कि उदारता एक ऐसा गुण है जो अगर किसी पुरुष में हो तो इसका पॉजिटिव इफेक्ट उनकी पत्नियां भी महसूस करती है। 72% लड़कियों को इस गुण वाले लड़के पसंद आते हैं। वहीं 90% महिलाएं खुद से ज्यादा हाइट का पति चाहती हैं। जबकि 60% महिलाएं ऐसे लड़कों से शादी करना चाहती हैं जिनके पास पास पैसों की कमी न हो। वे शादी के बाद आर्थिक रूप से कोई समझौता नहीं करना चाहतीं।

आत्मविश्वास
यह एक ऐसा गुण है जो हर लड़की को इम्प्रेस कर सकता है। घर और बाहर आत्मविश्वास से भरपूर अपने पार्टनर को देखकर लड़कियां खुश होती हैं। इसलिए घर के बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी अपनी इस क्वालिटी को बनाएं रखना पुरुषों के लिए फायदेमंद साबित होता है। 65% लड़कियाें को अपने पार्टनर में कॉन्फिडेंस देखकर अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें :

हार के आगे जीत है:एक पायलट ने नौकरी छूटने पर शुरू किया फूड स्टॉल, कैप्टन की यूनिफॉर्म में खाना सर्व करने पर मिली इतनी शोहरत जिसकी उम्मीद नहीं थी

महज 9 साल की पर्यावरणविद:लिसिप्रिया कांगुजम ने सरकार से दिल्ली में हेल्थ इमर्जेंसी लगाने की अपील की, दीवाली पर वायु प्रदूषण से बचने के लिए पटाखे न जलाने का दिया संदेश



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
90% of girls prefer a husband with a higher height than himself, while 60% want to marry a boy who is not short of money


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IvoB07

https://ift.tt/2IDuAzF

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी