लीसिया कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन जनरेटर मुफ्त में उपलब्ध कराती हैं, 3 महीने के बेटे की परवरिश के साथ करती हैं ये नेक काम

लीसिया लित्व्नोवा का फोन लगातार बजता है। वह एक हाथ में अपने तीन महीने को बेटे को पकड़े रखती है तो दूसरे हाथ से कोरोना वायरस पेशेंट्स के रिश्तेदारों के फोन अटैंड करती हैं जो उनसे ऑक्सीजन जनरेटर की मांग करते हैं। लीसिया यूक्रेन में 'ऑवर्स' के नाम से एक चैरिटी चलाती हैं। इसके माध्यम से वे सांस की बीमारी से जूझ पेशेंट और कोरोना मरीजों को फ्री में ऑक्सीजन जनरेटर उपलब्ध कराती हैं। यूक्रेन में कोरोना पेशेंट ने रिकॉर्ड लेवल पार किया है। ऐसे में लीसिया ने अपनी चैरिटी के जरिये कई लोगों की जान बचाई है।

लीसिया का पोर्टेबल डिवाइस मास्क या नेजल ट्यूब के माध्यम से सांस के मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराता है। महामारी से पहले इस चैरिटी के पास 50 ऑक्सीजन जनरेटर थे, वहीं अब यूक्रेन निवासियों के सहयोग से फंड इकट्‌ठा करके 100 जनरेटर और खरीदे गए। 44 साल की लीसिया इस चैरिटी की शुरुआत करने से पहले डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर थीं।

लीसिया उन मरीजों को ऑक्सीजन जनरेटर उपलब्ध कराती हैं जिन्हें अस्पताल में बेड खाली न होने की वजह से जल्दी डिस्चार्ज कर दिया जाता है या जो कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते। यूक्रेन के कई मरीजों के लिए लीसिया एक आखिरी उम्मीद बनकर उसके साथ दिखाई देती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
44-year-old Lisa provides free generators to patients with lung disease, does this noble work with her 3-month-old son.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qfDtjY

https://ift.tt/37p3Kny

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी