कोरोना काल में हेल्दी व बैलेंस्ड डाइट बनी पसंद, रेस्टोरेंट में ऑर्डर हो रहीं थाई डिशेज और यूरोपियन ब्रेड
इस साल मानसून का क्रेज कुछ नए अंदाज में नजर आ रहा है। कोरोना के डर से मानसून में तली-भुनी पारंपरिक रेसिपीज की जगह हेल्दी व बैलेंस्ड डाइट का ट्रेंड आ गया है।आजकल नॉर्मल कॉफी की जगह चारकोल कॉफी, खाने में ढेर सारी सब्जियों से बनी थाई करी, नॉन-वेज की जगह वीगन मॉक मीट, रोटियों की जगह सारडो ब्रेड और मीठे में फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ने ले ली है।
फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ऑर्डर हो रहे हैं
पोलैंड की ज्यूइश कम्युनिटी ने बब्का ब्रेड बनाने की शुरुआत की। आजकल बन रहीब्रेड में दालचीनी व चॉकलेट जैसे पारंपरिक इंग्रीडिएंट्स के साथ पीनट बटर व किशमिश को भी जोड़ा गया है। साथ ही रेस्टोरेंट मेंकेक से ज्यादा फ्रेश शॉर्ट डेजर्ट ऑर्डर हो रहे हैं। जाे जीरो प्रिजर्वेटिव से बनते हैं।
प्लांट बेस्ड डाइट में थाई डिशेज नई पसंद
कोरोना इन्फेक्शन केडर सेप्लांट बेस्ड डिशेज की डिमांड पहले से करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ी है। इस तरह की डाइट में एनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि सारे एलिमेंट्स प्लांट्स से आते हैं। इसमें डेयरी प्रोडक्ट्स भी उपयोग में नहीं लिए जाते।
इस डाइट को फॉलो करने वालाें का रुझान थाई डिशेज में बढ़ा है। थाई रेसिपीज में ज्यादा सब्जियां व कोकोनट मिल्क का इस्तेमाल होता है।

36 घंटे में तैयार होती है यूरोपियन ब्रेड
इस समय होम शेफ्स का मकसद हर ऑर्डर फ्रेश तैयार करना है। ऐसे में मार्केट में मिल रहे यीस्ट की जगह नेचुरल यीस्ट से मल्टी ग्रेन ब्रेड बनाई जा रही है। यूरोपियन ब्रेड को जौ, बाजरा, गेहूं, ओट्स व चने के आटे से बनाया जाता है।
मल्टी ग्रेन व नेचुरल यीस्ट होने की वजह से ब्रेड में फर्मेंटेशनहोने में 33 से 36 घंटे लगते हैं।
चारकोल कॉफी का बढ़ रहा है क्रेज
कस्टमर्स की पसंद अल्टरनेटिव मिल्क जैसे कोकोनट मिल्क, सोया मिल्क, आलमंड मिल्क आदि में तब्दील होती जा रही है। वहीं चारकोल कॉफी काक्रेज भी बढ़ रहा है। इसमें एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल हाेता है, जो इंटेस्टाइन के लिए लाइट होता है।
एक्सपर्ट्स : रितिका भार्गव, ऋचा खेतान, दुष्यंत सिंह, श्रुति सोनाली, चंचल कंवर राठौड़, अक्षय केडिया और अंजलि फाटक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gd5kMb
https://ift.tt/2YyVVZ6
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com