कर्नाटक के न्यूली वेड्स कपल ने समुद्र में फैली गंदगी देखने के बाद कैंसिल किया हनीमून का प्लान, 9 दिनों में साफ कर दिया 600 किलो कचरा

आमतौर पर शादी के बाद लोग हनीमून पर जाना पसंद करते हैं। जो नहीं जा पाते वे एक दूसरे के साथ रहकर एंजॉय करते हैं। लेकिन कर्नाटक के एक कपल ने जो काम किया, वो वाकई तारीफ के काबिल है। अनुदीप हेगड़े और मिनुषा कांचा की हाल ही में शादी हुई है। शादी के बाद वे कुछ दिनों के लिए अपने होमटाउन बैंदूर में रहे। उन्हीं दिनों वे अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे थे। एक दिन वे घर से तीन किमी दूर समुद्र किनारे घूमने गए। इस समुद्र को लोग सोमेश्वर के नाम से जानते हैं।

इस कपल को यह समझ नहीं आ रहा था कि हनीमून के लिए वे लक्षद्वीप या हिमाचल प्रदेश में से कहां जाएं। समुद्र को देखने के बाद उन्हें ये अहसास हुआ कि यहां चारों ओर गंदगी फैली है। कहीं शराब की बॉटल दिखाई दे रही हैं तो कहीं दवाएं, कीचड़, चप्पल या प्लास्टिक पड़ा हुआ है। तभी अनुदीप ने अपने हनीमून को कैंसिल कर समुद्र की सफाई का फैसला किया। जब अनुदीप ने ये बात मिनुषा को बताई तो उसने भी हां कर दी।

इस कपल ने कचरा रखने के लिए थैले और हाथों में पहनने के लिए ग्लव्स खरीदें। 27 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच इस कपल ने 600 किलो कचरा साफ किया। जब अन्य लोगों ने इस दोनों को यहां सफाई करते हुए देखा तो उन्होंने भी इनका साथ दिया। उसके बाद 80% कचरा साफ हुआ।अनुदीप ने ट्विटर पर समुद्र का वीडियो पोस्ट करके इस बारे में बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Newly Weds couple of Karnataka cancel their honeymoon plan after seeing dirt spread in the sea


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ix0he2

https://ift.tt/3qIpYK2

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी