बिजली के खंभे पर बिना सीढ़ी के तेजी से चढ़ जाती हैं उषा जगदाले, लोगों को बिना किसी रूकावट के बिजली सुविधा देना चाहती है ये 'वायर वुमन'

सारी दुनिया की महिलाएं खुद को पुरुषों के बराबर साबित करने के लिए हर उस काम को कर रही है जिसके लिए यह कहा जाता है कि यह काम महिलाएं नहीं कर सकतीं। हाल ही में आल इंडिया रेडियो न्यूज के ट्विटर पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक महिला बिजली के खंभे पर आसानी से चढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
पॉवर सप्लाय ठीक कर वह फूर्ति से उतरती भी दिख रही है। ये महिला महाराष्ट्र के बीड जिले की उषा जगदाले है। लॉकडाउन के दौरान जब बिजलीकर्मी समय पर नहीं पहुंच पाते थे, तब उषा ने अनेक लोगों की मदद कर पॉवर सप्लाय की शिकायतें दूर की थीं।

तारों को जोड़ देती हैं

उषा बिना किसी सीढ़ी के बिजली के खंभे पर चढ़ जाती हैं और बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के टूटे हुए तारों को जोड़ देती हैं। इससे पहले किसी महिला को इस तरह खंभे पर चढ़कर तार या कनेक्शन ठीक करते नहीं देखा गया है।

उषा महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में लाइन वुमन का काम करती हैं। उनकी बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। वे एक खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 11 गोल्ड मेडल जीते। वे महाराष्ट्र स्टेट लेवल खो-खो टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं।

फील्ड में जाकर काम करना पसंद किया
स्पोर्ट्स कोटे से ही उषा का टेक्नीशियन की नौकरी के लिए चयन हुआ। सबसे पहले उन्हें ऑफिस का काम दिया गया। लेकिन उषा ने ऑफिस के काम के बजाय फील्ड में जाकर काम करना पसंद किया ताकि लोगों को बिना किसी रूकावट के बिजली की सुविधा मिल सके।

सोशल मीडिया पर उनके काम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर सभी हैरान हैं। इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Usha Jagdale, who climbed fast without a ladder on the electric pole, maintains her special identity as 'Wire Woman'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34rtTSy

https://ift.tt/326XzSo

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी