न्यूजीलैंड की ज़िना अली पुलिस यूनिफाॅर्म के साथ हिजाब पहनने वाली पहली महिला बनीं, वे चाहती हैं मुस्लिम महिलाएं इस क्षेत्र में नाम कमाएं
न्यूजीलैंड की कॉन्स्टेबल ज़िना अली पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें पुलिस की ड्रेस में शामिल हिजाब को सबसे पहने पहनने का मौका मिला है। यहां मुस्लिम महिलाओं को पुलिस विभाग में लाने के लिए ये फैसला लिया गया है। 30 वर्षीय ज़िना पिछले साल क्राइस्ट चर्च में हुए आतंकवादी हमले के बाद पुलिस में भर्ती हुईं। वे अपनी कोशिश से मुस्लिम समुदाय की मदद करना चाहती हैं।
इस हफ्ते ज़िना पुलिस अफसर बन जाएंगी, साथ ही वे न्यूजीलैंड की पहली ऐसी महिला होंगी जो अपनी यूनिफॉर्म के साथ खासतौर से डिजाइन किये गए हिजाब में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि ''न्यूजीलैंड पुलिस की यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस हिजाब की डिजाइन प्रोसेस का हिस्सा भी बनी। उन्हें अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करने की बहुत खुशी है''।
ज़िना के अनुसार, उनके पुलिस सेवा में आने से अन्य मुस्लिम महिलाएं भी इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित होंगी। उन्हें इस बात पर फख्र है कि पुलिस प्रशासन ने उनके कल्चर और धर्म को पुलिस यूनिफॉर्म के साथ हिजाब बनाकर सम्मानित किया। वैसे ज़िना की पैदाइश फिजी में हुई। बाद में वे अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32V8y2i
https://ift.tt/32V8yiO
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com