भूमि पेडनेकर ने शेयर की वजन कम करने वाली बूलेट प्रूफ कॉफी की रेसिपी, एक्सपर्ट से जानें कितना सही है वेट लॉस का यह फार्मूला
भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। अपनी पहली ही फिल्म के बाद से लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाली इस एक्ट्रेस का नाम वेट लॉस को लेकर भी चर्चित रहा है। भूमि ने अपने फिटनेस रिजीम को लॉकडाउन के दौरान भी बनाए रखा।

हाल ही में उन्होंने कॉफी की एक रेसिपी शेयर की है। इसे वे वजन कम करने के लिए उपयुक्त मानती हैं। इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि भूमि ने घी डालकर कॉफी बनाई है। इस कॉफी को घी इंफ्यूज्ड कॉफी या बूलेट प्रूफ कॉफी कहा जाता है। इस कॉफी के बारे में आमतौर पर यह कहा जाता है कि इसे पीने से वजन कम होता है।

इस बारे में ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल, मुंबई की चीफ डाइटीशियन डॉ. रशिका अशरफ अली कहती हैं कि ''यह कॉफी कीटो डाइट फॉलो करने वाले लोगों के लिए मुफीद है। लेकिन इसमें घी के बजाय नारियल तेल मिलाकर पिएं तो ज्यादा फायदा होगा। इस डाइट के जरिये अगर आप वेट कम करना चाहते हैं तो सिर्फ कॉफी पीने से फायदा नहीं होगा बल्कि आपको दिनभर में ली जाने वाली डाइट से कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम करना होगी। साथ ही गुड फैट व गुड प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना होगी''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eCFiSL
https://ift.tt/38hS08m
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com