महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने पेट डॉग के लिए किया गोद भराई का आयोजन, उसे फूलों से सजे झूले में बैठाया और आरती उतारकर दिया सम्मान

ऐसे कई लोग हैं जो जानवरों के साथ बुरा सलूक करके इंसानियत को शर्मसार करते हैं, वहीं महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने पालूत डॉगी के लिए भव्य गोद भराई का आयोजन किया। इस डॉगी का नाम लकी है जिसे परिवार के सरनेम कुलकर्णी के साथ लकी राहुल कुलकर्णी कहा जाता है। यू ट्यबर शैला टीक ने इस कपल के बारे में बताया। इस कपल ने ये भी बताया कि उनकी प्यारी बेटी लकी जल्दी ही मां बनने वाली है।

इस कपल ने गोद भराई की रस्म में अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया। इस खास दिन की तैयारी में भी उन्होंने काफी मेहनत की। उन्होंने लकी के लिए अपने झूले को फूलों से सजाया। लकी को महाराष्ट्र की पारंपरिक ड्रेस पहनाई। उसके बाद उसे फूलों से सजे झूले में बैठाकर गोद भराई की रस्म निभाई गई। घर वालों ने लकी की आरती भी उतारी।

मेहमानों ने लकी की पूजा की और उसे उसकी पसंद का खाना भी खिलाया। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने इस कपल की खूब तारीफ की। इंसानों की तरह एक पेट डॉग को इज्जत देना भी लोगों को खूब भाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A Maharashtra couple organized a baby shower for her belly dog, made her sit in a swing adorned with flowers, and performed the aarti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nlQKpq

https://ift.tt/3mfOaA1

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी