वियतनाम की आर्टिस्ट गुयेन ने मिनिएचर फूड से पाई दुनिया में शोहरत, देश के कल्चर को बढ़ावा देने के लिए किया इतना बारीक काम

दुनिया का वियतनामी कुजीन की ओर बढ़ता रुझान देखकर यहां रहने वाली एक आर्टिस्ट गुयेन थाई हा मिनिएचर फूड आर्ट से लोगों की तारीफ पा रही हैं।

वे कहती हैं ''मैं अपने काम को सबसे अच्छे तरीके से करना चाहती हूं। थाई हा के अनुसार अपने मिनिएचर फूड की मदद से मैं उन लोगों की मदद करना चाहती हूं जो वियतनामी कल्चर को जानना चाहते हैं''।

वे छोटे-छोटे क्ले पॉट में अपने बनाए टाइनी फूड को रखती हैं। लाल मिर्च की चटनी को उन्होंने छोटे से क्ले बाउल में रखा है। इसी तरह नूडल्स भी खूबसूरत बाउल में रखे हैं।

इस आर्टिस्ट की उम्र 28 साल है। वे आर्किटेक्चर ग्रेजुएट हैं। इन्होंने मिनिएचर फूड की क्राफ्टिंग का काम एक साल पहले से शुरू किया है। उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग वियतनामी कुजीन को इतना पसंद करते हैं।

हर वियतानी डिश की एक खासियत होती है। वे ट्विजर से ''बह मी'' सैंडविच के लिए स्कैलियॉन काट रही हैं। वे चाहती है उनके इस मॉडल के सहारे लोग इस कला को देख सकें।

विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्वीट राइस डेजर्ट ''छे कॉम'' इनके मेनू में शामिल है। मेनिएचर फूड के साथ ही इस्तेमाल किए गए खूबसूरत पॉट्स भी आपका ध्यान इनकी ओर ले जाएंगे। चिली सॉस रखने के लिए यूज की गई छोटी बॉटल्स और गार्लिक से बना अचार आपको जरूरत पसंद आएगा।

मिनएचर फूड प्रीपेयर करने का काम बहुत बारीकी से किया जाता है। इसकी गार्निशिंग करते समय कई बातें ध्यान रखी जाती हैं। साथ ही इस्तेमाल किए जाने वाले क्ले पॉट्स की सफाई और रख-रखाव भी आसान नहीं होता।


गुयेन थाई हा की असिस्टेंट 21 साल की गुएन गान हा हैं। वे कहती हैं थाई हा का हर काम बहुत बारीक होता है। कई बार लोग इस बात पर भी यकीन नहीं करते कि ये रियल फूड हैं।

मिनिएचर फूड रखने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन में 90% क्ले और 10% लिक्विड प्लास्टिक होता है। मिनएचर फूड के हर मॉडल को बनाने में पांच दिन लगते हैं जिसे लगभग 5000 में बेच दिया जाता है।

फिलहाल थाई हा बेवरेजेस बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही हैं। इसमें वियतनामी कॉफी और बियर भी शामिल हैं। इसे पारंपरिक तौर पर खुली हवा में ''बिया होई'' के नाम से सर्व किया जाता है।

थाई हा एक आर्किटेक्चर के तौर पर भी अपनी खास पहचान रखती हैं और मिनिएचर फूड के माध्यम से अपने अंदर छिपी कला को निखारने का प्रयास करती हैं। उन्हें लगता है वे जो काम कर रही हैं, वह उपयुक्त है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Artist Nguyen of Vietnam achieved fame in the world with miniature food, so much work was done to promote the culture of the country


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DZeDlr

https://ift.tt/32atGAw

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी