सिंधु बॉर्डर पर किसान रोज बना रहे 5 क्विंटल हरी जलेबियां, फसल और सुख-समृद्धि का प्रतीक होने की वजह से जलेबियों के लिए चुना ये रंग

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कभी पिज्जा स्टॉल लगाकर तो कभी हरी जलेबियां बनाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनका मानना है कि हरे रंग की जलेबियों का संबंध उनकी फसल और सुख-समृद्धि से है। पंजाब के मोहाली में रहने वाले किसानों का एक ग्रुप सिंधु बॉर्डर पर ये जलेबिया सर्व कर रहा है।

एक किसान जसवीर चंद ने बताया - ''हम यहां पिछले कुछ दिनों से हरे रंग की जलेबी सर्व कर रहे हैं। एक दिन में लगभग 5 क्विंटल जलेबी सर्व की जाती है''। जसवीर के भाई बलदेव सिंह के अनुसार, ''इन जलेबी का हरा रंग ग्रीन रिवोल्यूशन का संदेश भी देता है। साथ ही यह रंग शांति का प्रतीक है। वैसे भी हम इतने दिनों से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, हम शांति के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे''। सिंधु बॉर्डर पर जलेबियों को खाने वाले लोग लंबी लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। किसानों का कहना है कि उनकी हरी जलेबियां खाने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers on the Indus border are making 5 quintals of green jalebis every day, because of being a symbol of crop and happiness and prosperity, this color is chosen for Jalebis


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pLoZHv

https://ift.tt/359uBDB

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी