Asanas To Tighten Skin: स्किन को टाइट और खूबसूरत बनाता है इन आसनों का अभ्यास https://ift.tt/3n54irI नई दिल्ली। Asanas To Tighten Skin: यह बात सच है कि एक ना एक दिन बुढ़ापा तो सब का आना ही है। परंतु असंतुलित जीवनशैली, तनाव, खराब खानपान, धूम्रपान, शराब आदि बुरी आदतों के कारण कुछ लोगों को समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां, बारीक रेखाएं, ढीली पड़ी त्वचा आदि का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी हार्मोनल बदलाव भी त्वचा समस्याओं का कारण हो सकते हैं। लेकिन कुछ योगासन ऐसे हैं, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर, चिकनी और टाइट बनाने के साथ अन्य स्वास्थ्य लाभ भी दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन आसनों के बारे में... सर्वांगासन यह आसन त्वचा में कसाव लाने के साथ ही मुंहासे और पिंपल्स से छुटकारा दिलाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले योगा मैट बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाएं। दोनों हाथों की हथेलियों को जमीन पर सीधा रखें। अब अपने दोनों पैरों को कमर से मोड़ते हुए एक साथ पूरा आसमान की ओर उठाएं। पैरों को अधिकतम ऊंचाई तक ले जाने के लिए अपने दोनों हाथों से पीठ को सहारा दें। ध्यान रहे कि इस पोजी...