Curly Hair Tips: घुंघराले बालों की देखभाल करते समय ना करें ये गलतियां
Curly Hair Tips: घुंघराले बालों की देखभाल करते समय ना करें ये गलतियां
https://ift.tt/3wIM6qS

November 13, 2021 at 09:49PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
https://ift.tt/3wIM6qS
नई दिल्ली। Curly Hair Tips: जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं उन्हें अच्छे से पता होता है कि इनकी देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है। वैसे भी आजकल हर तीसरे व्यक्ति को बालों से संबंधित कोई ना कोई परेशानी सताती रहती है। और घुंघराले बालों को तो थोड़ी एक्स्ट्रा केयर की भी जरूरत होती है। क्योंकि इनके जल्दी टूटने और रूखे-सूखे होने का डर होता है। तो आइए जानते हैं घुंघराले बाल वाले लोगों को अपने बालों की देखभाल करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए...
- महिलाओं को बालों को अलग-अलग तरीके से स्टाइल करना बहुत पसंद होता है। और देखा गया है कि घुंघराले बालों को स्टाइल करने के लिए अक्सर महिलाएं स्ट्रेटनर का उपयोग करती हैं। लेकिन आपको बता दें कि बार-बार स्ट्रेटनिंग करने से घुंघराले बाल न सिर्फ कमजोर होते हैं, बल्कि उनकी चमक भी चली जाती है। इसलिए अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बार-बार स्ट्रेटनिंग करने से बचें। वैसे तो घुंघराले बाल प्राकृतिक रूप में ही काफी अच्छे लगते हैं, परंतु अगर आपको कभी कोई स्टाइल करनी है, तो आप प्राकृतिक घरेलू तरीकों से भी स्ट्रेटनिंग कर सकते हैं।
- बालों को चमकदार और अच्छा दिखाने के लिए लोग बार-बार शैंपू करना अच्छा विकल्प समझते हैं। लेकिन घुंघराले बाल वाले लोगों को अपने बाल बार-बार धोने से बचना चाहिए। क्योंकि घुंघराले बालों में ज्यादा शैंपू करने से इस तरह के बाल रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। इसके अतिरिक्त ऐसे बालों को स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तेलों की आवश्यकता होती है और बार-बार शैंपू करने से बालों का तेल खत्म होकर उनमें ड्राइनेस आ सकती है। बेहतर होगा कि आप घुंघराले बालों को हफ्ते में 1-2 बार ही शैंपू करें।
- घुंघराले बालों की देखभाल करते समय हमें हर छोटी चीज ध्यान रखनी चाहिए। इसलिए जब भी आप कंघी करें तो हल्के नम बालों में ही कंघी करें। बालों के पूरी तरह सूख जाने के बाद उन्हें ना सुलझाएं। क्योंकि सूखने के बाद कंघी करने से ऐसे बाल और ज्यादा ड्राई हो जाते हैं और लंबे समय तक अपनी चमक खो बैठते हैं।
- घुंघराले बालों में आमतौर पर छोर की तरफ तरफ से ड्राई होने की समस्या अधिक होती है, इसलिए घुंघराले बालों को शैंपू करने के बाद इनमें कंडीशनर जरूर लगाएं। एक ऐसे हाइड्रेटिंग कंडीशनर का चुनाव करें जिसे मुख्य रूप से आपके घुंघराले बालों के लिए बनाया गया हो। बालों को प्राकृतिक नमी देने और मुलायम बनाए रखने के लिए आप एलोवेरा जैसे प्राकृतिक घरेलू उपायों का भी कंडीशनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

November 13, 2021 at 09:49PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com