Posts

सिंगोनियम के पौधे में लंबे समय तक नमी बनी रहती है, फिलोडेंड्रन की पत्तियां डेस्क पर सजी खूबसूरत लगती हैं

Image
टेबल टॉप प्लांट्स बहुत कम मेंटेनेंस मांगते हैं और जगह भी ज्यादा नहीं लेते। ये लंबाई में मुश्किल से आधे फीट के होते हैं। इसीलिए ऑफिस डेस्क के लिए आदर्श माने जाते हैं। कीमत 450 से 600 रुपए के बीच होती है। गोल्डन पोथोस मनी प्लांट फैमिली से ही है। मेंटेन करना बेहद आसान है। एयर प्यूरिफाइंग प्लांट है जो हवा के सारे टॉक्सिंस एब्जॉर्ब कर लेता है। ये कम लाइट में भी सर्वाइव करते हैं। पानी भी तब देना होता है जब मिट्‌टी पूरी तरह सूख जाए। इसे हफ्ते में एक बार धूप दिखाना पड़ती है। इसकी पत्तियों का टेक्सचर अलग होता है। सिंगोनियम कई शेड्स में आता है। पिंक और ग्रीन की मांग सबसे ज्यादा है। एयर-प्यूरिफाइंग प्लांट है जिनकी खाद साधारण नहीं, ऑर्गेनिक है। इसकी खाद वजन में हल्की होती है। प्लांट सॉइल से ज्यादा पोषण इसमें पाया जाता है और नमी भी लंबे समय तक बनाकर रखती है। हफ्ते में एक बार ही धूप दिखाना पड़ती है। व्यस्त लोगों के लिए आदर्श है। फिलोडेंड्रन पत्तियों का कट खास आकर्षण है। बहुत तेजी से बढ़ता है। लाल पत्तियां बहुत आकर्षक लगती हैं। इसे डायरेक्ट धूप नहीं दिखानी चाहिए, लेकिन खूब रोशनी वाले एरिया में...

विंटर स्पेशल गाजर गुड़ की खीर, इसे आंच से उतारकर गुड़ मिलाएं और सूखे मेवे डालकर सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Winter Special Carrot Jaggery Kheer, take it off the flame and add jaggery and serve it by adding dry fruits. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mcK64a https://ift.tt/36eQVNn

खाली दीवार को बोल्ड लुक देगा गैलेरी वॉल ट्रेंड, इसके लिए ये 5 तरह की लेटेस्ट थीम हैं परफेक्ट

Image
टीवी शोज़, मैगज़ीन्स, कमर्शियल्स, अपार्टमेंट्स और घरों में भी अक्सर दिखाई देने वाला ‘गैलेरी वॉल ट्रेंड’ लगातार मशहूर हो रहा है। यह खाली दीवार को बोल्ड लुक देता है। खास पीसेस सजा सकते हैं शुरुआत खाली दीवार और कुछ खास पीसेस चुनकर की जा सकती है। यहां साइज़ और रंगों का चयन बहुत मायने रखेगा। अलग-अलग साइज में एक ही रंग के पीस लगाएंगे तो वॉल ज्यादा बिज़ी लुक नहीं देगी। बोल्ड रंग की दीवार पर सजा वॉल आर्ट व्हाइट या न्यूट्रल रंग की दीवार पर सजे वॉल आर्ट के मुकाबले काफी बेहतर लगता है। इस दीवार पर आप अपने फेवरेट रंग को सबसे ज्यादा हाइलाइट कर सकते हैं। ऐसे तैयार की जा सकती है गैलेरी वॉल 1. ट्रेवल फोटोग्राफ्स : समय के साथ ट्रेवलिंग पहले से कहीं ज्यादा मशहूर हो गई है। वेकेशन की यादों को वर्षों तक संजोए रखने के लिए अपनी कुछ खास फैमिली हॉलिडे ट्रिप्स की फोटोग्राफ से गैलेरी वॉल को सजा सकते हैं। एक खाली दीवार पर पर्सनल ट्रेवल फोटोग्राफ्स भी सजाए जा सकते हैं। इन्हें अलग अलग आकार में लगा सकते हैं। 2. रैप-अराउंड वॉल हो सकता है आपकी गैलेरी वॉल तैयार हो गई हो, लेकिन आपके कुछ खास आर्ट पीसेस अभी लगना बाकी...

इस वेडिंग सीजन अपनाएं करिश्मा तन्ना के ये 3 लुक्स, ब्राइट कलर के साथ ज्वेलरी पहनें या पेस्टल सेट के साथ जड़ाऊ ईयरिंग्स में छा जाएं

Image
शादी-ब्याह का नाम आते ही आप अपने लिए एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट्स की तलाश में जुट जाती हैं। इस सीजन में पहनने वाले स्टाइलिश ड्रेसेस की इंस्पिरेशन करिश्मा तन्ना से ले सकती हैं। महामारी के बीच फिर चाहे आप वर्चुअली वेडिंग का हिस्सा बन रही हों या खुद शादी में जाने वाली हों। गोल्डन प्रिंट्स वाला पेस्टल सेट करिश्मा को स्टाइलिश लुक दे रहा है। इस ड्रेस के साथ करिश्मा की तरह आप भी कुंदन या जड़ाऊ ईयरिंग्स पहन सकती हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए स्ट्रैपी गोल्डन हील्स या कोल्हापुरी जूतियां ट्राय करें। करिश्मा ने लाइट ब्लू कुर्ते के साथ इसी कलर का लहंगा पहना है। इस ड्रेस के साथ चांदबाली और मल्टी लेयर नेकलेस उन पर सूट कर रहा है। इस तरह की ज्वेलरी के आर्टिफिशियल सेट भी आपको कई डिजाइन और वैरायटी में मिल जाएंगे। ये मार्केट के अलावा ऑन लाइन भी उपलब्ध हैं। ## पिंक कुर्ता पलाजो सेट में करिश्मा का लुक निखर रहा है। इसके साथ उन्होंने सूट के कलर से मैच करता हुआ दुपट्‌टा ओढ़ा है। पिंक सूट पर किया सिल्वर वर्क भी शानदार है। ये ड्रेस शादी में दुल्हन की सहेलियों पर अच्छा लगेगा। इसे कैरी करना भी आसान ...

पीरियड प्रोडक्ट फ्री करने वाला पहला देश बना स्कॉटलैंड, यहां मोनिका लेनन 5 साल से चला रही हैं पीरियड्स पॉवर्टी खत्म करने के लिए अभियान

Image
स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है जहां महिलाओं को पीरियड से जुड़े सभी प्रोडक्ट्स मुफ्त मिलेंगे। स्कॉटिश संसद ने देश में पीरियड प्रोडक्ट फ्री प्रोविजन स्कॉटलैंड बिल पारित कर दिया है। इस कानून के तहत स्थानीय प्रशाासन को पीरियड प्रोडक्ट्स मुफ्त में उपलब्ध कराने होंगे। हालांकि यहां 2018 से सार्वजनिक जगहों पर फ्री टैंपॉन और सैनेटरी पैड दिए जा रहे हैं। इस बिल को संसद सदस्य मोनिका लेनन ने पेश किया, जो 2016 से पीरियड्स पॉवर्टी को समाप्त करने के लिए देश में अभियान चला रही हैं। लेनन ने कहा कि यह फैसला उन महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बदलाव लाएगा जिन्हें पीरियड होते हैं। अब हर किसी को सम्मान मिल सकेगा। लेनन का कहना है कि सार्वजनिक जीवन में पीरियड्स पर चर्चा हो रही है, यह एक बड़ा बदलाव है। अब यह विषय मुख्यधारा में है। इस कानून के तरह पीरियड्स से संबंधित प्रोडक्ट्स को सामुदायिक केंद्रों, युवा क्लबों, शौचालयों और फार्मेसियों में भी रखा जाएगा। महिलाओं और युवतियों के लिए तय जगहों पर टैम्पॉन और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराए जाएंगे जो महिलाओं को फ्री में मिल सकेंगे। Download Dainik Bhaskar App...

29 वर्षीय इंडियन अमेरिकन दुल्हन संजना ने शादी की ड्रेस के तौर पर पहना पेंटसूट, वे इसे अपने पावरफुल होने का सबूत मानती हैं

Image
शादी की बात होते ही लहंगे या साड़ी में सजी-धजी दुल्हन का ख्याल आता है। लेकिन दुल्हन के इस पहनावे से अलग 29 साल की एक इंटरप्रेन्योर संजना ऋषि ने दिल्ली के बिजनेसमैन ध्रुव महाजन से शादी की। वे दोनों अमेरिका में एक साल से साथ रह रहे थे। इन्होंने 20 सितंबर को दिल्ली में शादी की। हालांकि संजना का कहना है कि महामारी के चलते उन्होंने अपनी शादी के लिए जिस तरह की प्लानिंग की थी, वे पूरी नहीं हो पाई। संजना ने अपनी शादी में लहंगा या साड़ी के बजाय पाउडर ब्लू कलर का पेंटसूट पहना। इसके साथ दुपट्‌टा ओढ़कर उसने अपने लुक को कंप्लीट किया। पेंटसूट के साथ संजना ने सिंपल ज्वेलरी पहनी और बहुत कम मेकअप किया। इस कपल ने अपनी शादी अमेरिका और दिल्ली दोनों जगह करने की योजना बनाई थी। लेकिन महामारी की वजह से ये काम संभव नहीं हो पाया। संजना की वेडिंग ड्रेस को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। कई फैशन डिजाइनर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनके लुक की तारीफ की। संजना ने ये पेंटसूट इटली के एक बुटिक से खरीदा था। वे कहती हैं - ''ये पैंट सूट इटेलियन डिजाइनर ने 1990 में बनाया था। मैं देखकर हैरान रह गई कि ये अभी भी ...

शादी के लिए गोल्ड ज्वेलरी खरीद रही हैं तो ईयरिंग्स की ये 3 वैरायटी चुनें, इसे वेडिंग डे के अलावा हल्दी या संगीत के फंक्शन में भी पहन सकते हैं

Image
शादी-ब्याह के अवसर पर खूबसूरत दिखने के लिए परफेक्ट ड्रेस का सिलेक्शन जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही ईयरिंग्स चुनना भी है। अगर आप अपनी शादी के लिए सोने की खरीदारी कर रही हैं तो ईयरिंग्स की इन तीन वैरायटी में से अपनी पसंद के अनुसार जो चाहे वो चुन सकती हैं। ये ईयरिंग्स रिसेप्शन के अलावा हल्दी या संगीत के फंक्शन में भी अच्छे लगते हैं। 1. हैंगिंग ईयरिंग्स ट्रेडिशनल लहंगे के साथ इस तरह के हेवी ईयररिंग्स अच्छे लगते हैं। दुल्हन को गिफ्ट देने के लिए भी यह विकल्प काफी अच्छा है। दुल्हन के बीच सिल्वर और गोल्ड कॉम्बिनेशन से मिलकर बने स्पाइरल ईयरिंग्स भी चलन में हैं। इसकी हैंड क्राफ्टेड वैरायटी साल भर फैशन में इन रहती है। 2. झुमके इस तरह के झुमके हर तरह के एथनिक वियर के साथ टीमअप कर पहन सकती हैं। इसमें मीनाकारी से लेकर जड़ाऊ झुमके भी दुल्हन को खूब अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो अपनी ड्रेस के कलर से मैच करते हुए या मल्टीकलर झुमके खरीदें। 3. चादंबाली हर कलर की ड्रेस के साथ चांदबाली की गोल्डन वैरायटी खूब फबती है। इन्हें रंग-बिरंगे स्टोन्स से और खूबसूरत बना सकते हैं। आप चाहें तो रेड या ग्रीन स्...

सर्दियों में रूखी त्वचा में नमी लाता है घी, चेहरे पर आती है चमक

Image
सर्दियों में रूखी त्वचा में नमी लाता है घी, चेहरे पर आती है चमक https://ift.tt/2J8gkze नई दिल्ली। घी का उपयोग लगभग हर घरों पर किया जाता है। क्योकि यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। घर पर बनाए हुए शुद्ध घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूती प्रदान करने में मदद करते है। लेकिन ये बात बहुत कम लोग ही जानते है कि घी के गुण चेहेर की त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नही है । इसका उपयोग त्वचा में करने से की तरह के अनमोल फायदे देखने को मिलते है। आयुर्वेद में घी को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता था। आज हम आपको बता रहे हैं स्किन पर ग्लो लाने के लिए घी किस तरह से काम करता है। घी से बनाएं मॉइस्चराइजिंग क्रीम- सर्दियों के समय त्वचा काफी रूखी हो जाती है। जिससे चेहरे की चमक भी खो सी जाती है ऐसे समय में शुद्ध देसी घी से अच्छा दूसरी कोई मॉइस्चराइजर क्रीम हो ही नही सकती। त्वचा को रूखे पन से बचाने के लिए कच्चे दूध और बेसन के पेस्ट में घी मिलाकर त्वचा पर लगाएं और धीरे- धीरे मालिश करें। 15 मिनट के बाद इसे धो लें। घी त्वचा को हाइड्रेट और बेदाग भी बनाता ह...

मीठा पसंद करने वालों के लिए तुर्की, ग्रीस, मिस्र की लोकमा, इसे तलने के बाद चाशनी डालकर तुरंत सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today For those who like sweet, turkey of Turkey, Greece, Egypt, after frying it and serve sugar immediately. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3q3BVcY https://ift.tt/366gEHy

शादी वाले दिन ब्रोकेड से अपने लुक को बनाएं ग्रेसफुल, ब्रोकेड सिल्क की साड़ी पहनें या इससे बने लहंगे में छा जाएं

Image
इन दिनों होने वाली शादी में दुल्हन के लिए वेल्वेट, सिल्क या किसी और फैब्रिक के बजाय ब्रोकेड को ज्यादा पंसद किया जा रहा है। इस फैब्रिक का हेवी मटेरियल न सिर्फ आपको सर्दी लगने से बचाएगा बल्कि इसकी शाइनिंग ब्राइडल लुक को कई गुना बढ़ा देती है। अपने वेडिंग डे को ब्रोकेड से बना शरारा पहनकर खास बनाया जा सकता है। वैसे भी गोल्ड और सिल्वर धागों से मिलकर बने होने की वजह से ब्रोकेड काफी महंगे फैब्रिक्स की कैटेगरी में शामिल है। ब्राइडल वियर में ब्रोकेड के साथ फैशन डिजाइनर्स भी कई एक्सपेरिमेंट कर इसे खास बना रहे हैं। ब्रोकेड से बना लहंगा। ऑन डिमांड हैं लहंगे प्लेन कुर्ते के साथ ब्रोकेड वाले लहंगे ऑन डिमांड हैं। आपके फैशन सेंस में नजाकत और रॉयल्टी दोनों को बयां करने के लिए रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पर्याप्त है। इस तरह के लहंगे प्लेन ब्लाउज के साथ भी अच्छे लगते हैं। रिच लुक के लिए आप प्लेन के बजाय एंब्रॉयडरी युक्त लहंगे का चयन भी कर सकती हैं। ब्रोकेड डिजाइनर साड़ी। साड़ी में छाया ये फैब्रिक बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ियाें के ब्राइट कलर्स कम मेकअप के साथ पहनने पर भी आपको बेहतरीन लुक देते हैं। इसके...

ऑस्ट्रेलिया में 11 साल की बिली ने शार्क मछली की जान बचाई, वह बिना डरे चट्‌टानों में फंसी शार्क के पास पहुंची और उसे खुले पानी में छोड़ दिया

Image
11 साल की बिली री ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस शार्क मछली के नाम से लोग डरते हैं, कभी बिली को उसी शार्क को बचाना पड़ेगा। तस्मानिया के किंगस्टन समुद्र के किनारे उसने शार्क को चट्‌टानों के बीच फंसा हुआ देखा। तभी बिली की मां उसके पास आईं और वहां से चलने को कहा। बिली ने भूरे धब्बों वाली शार्क को अपने हाथों में उठाया और उसे खुले पानी में छोड़ दिया। शार्क ने बिली को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया क्योंकि वह खुद बहुत धीरे तैर पा रही थी। इस बारे में बिली की मां एबी गिल्बर्ट ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग से बात करने पर बताया कि उस वक्त मैं दूर से बिली को देख रही थी। उसने बिली को कोई चोट नहीं पहुंचाई। एबी के अनुसार, बिली उस वक्त शांत थी। उसे शार्क के साथ बिल्कुल डर नहीं लग रहा था। मुझे लगता है कि जानवर बिली के साथ बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। जब बिली समुद्र के किनारे शार्क को पानी में डाल रही थी तो उसकी मां कह रही थी- ''बिली इस किनारे पर सावधान रहो क्योंकि यहां से कभी भी पैर फिसल सकता है''। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In Australia, 11-year-old ...

एक महिला ने खोजा सोशल डिस्टेंसिंग का अनोखा तरीका, दो महीने में बनाई 6 फीट लंबी ड्रेस ताकि लोग उसके करीब न आ सकें

Image
आपकी क्रिएटिविटी की असली पहचान मुश्किल हालातों में ही होती है। यह बात इंस्टाग्राम यूजर शे ने अपनी क्रिएटिविटी से साबित कर दिखाई है। इस महिला ने कोरोना काल में एक ऐसी ड्रेस बनाई है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रह सके। इसे बनाने में उन्हें दो महीने का समय लगा। इस ड्रेस की खूबसूरती देखने के लायक है। 6 फीट लंबी इस ड्रेस के बारे में शे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये बताया। वे कहती हैं इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैंने हूप स्कर्ट बनाया। सोशल मीडिया पर इस ड्रेस को बहुत पसंद किया जा रहा है जिसके चलते इसे अब तक 1.6 लाख लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिले हैं। शे को इस बात की खुशी है कि अपनी कोशिश से वह एक परफेक्ट ड्रेस बना पाईं। शे कहती हैं मेरे डैड ने इस ड्रेस की तारीफ करते हुए कहा - ''ये ड्रेस सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन पर पूरी तरह से खरी उतरती है''। शे ने इस ड्रेस से मैच करता हुआ मास्क भी पहन रखा है जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ रही है। शे का कहना है कि ये ड्रेस लाइट वेट होने की वजह से आसानी से ज्यादा वक्त तक भी पहनी जा सकती है। साथ ही इसकी कीमत भी कम है। Download Dainik Bhaska...

दिव्यांग होने के बाद भी नासिक के दो गांवों की सरपंच है कविता, यहां स्व सहायता समुह बनाए, लड़कियों की शिक्षा को दे रहीं बढ़ावा

Image
34 साल की कविता भोंडवे की सफलता में उसकी दिव्यांगता कभी आड़े नहीं आ सकी। वे पिछले नौ साल से नासिक के दो गांव डहेगांव और वागलुड़ की सरपंच हैं और अपने काम को बखूबी अंजाम दे रही हैं। उनके प्रयास से इन दोनों गांवों में पक्की सड़कें बनीं, पानी की व्यवस्था हुई और गरीबों के लिए मकान बनाए गए। भोंडवे 25 साल की उम्र में सरपंच बनीं। एक सरपंच होने के नाते कविता ने दोहरी चुनौतियों का सामना किया। उनकी दिव्यांगता को देखकर गांव के लोगों को कई पूर्वाग्रह थे। लोगों का मानना था कि कविता के लिए खुद को संभालना मुश्किल होता है। ऐसे में वह गांव की जिम्मेदारी कैसे संभालेगी। लेकिन कविता ने ऐसे सभी लोगों की सोच को गलत साबित कर दिखाया। वे कहती हैं - ''मेरे दिव्यांग होने का गांव के लोग मजाक उड़ाते हैं। लेकिन मैं इनकी बातों पर ध्यान नहीं देती। मेरे परिवार ने मुझे हमेशा सपोर्ट दिया है। मेरे भाई और पापा मुझे ऑफिस तक छोड़ते हैं और वहां से काम पूरा होने के बाद घर लेकर भी आते हैं। गांव के कई लोगों को ये भी अच्छा नहीं लगा कि मैं 25 साल की उम्र में सरपंच बन गई''। उन्हें चुनाव में खड़े होने के लिए उनके पित...

कुरकुरी भिंडी बनाने की इंस्टेंट रेसिपी, इस डिश को गर्मागर्म सर्व करने से पहले चाट मसाला जरूर डालें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Instant recipe for making crispy lady finger, hotly add chaat masala before serving this dish. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nUBVdu https://ift.tt/3pZnuGU

हाइजीन का ख्याल रखते हुए बार-बार हाथ धोने से ड्राई हो गई है हाथों की स्किन, इन 5 तरीकों से बनाएं इसे सॉफ्ट

Image
कोरोना काल के चलते बार-बार हाथ धोना आपकी जरूरत है। लेकिन इस वजह से अगर हाथों की स्किन ड्राई हो गई है तो यहां बताए जा रहे ये पांच टिप्स आपके हाथों की स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेंगे। इसे अप्लाय करने के कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। 1. ग्लिसरीन में गुलाब जल और नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से नमी बनी रहती है। हफ्ते मे तीन बार इस टिप्स का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को मुलायम रख सकते हैं। 2. कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब एक घंटे बाद गुनगुने पानी से धो लें। रोज़ाना ऐसा करने पर कुछ ही वक्त में आपको फायदा नजर आएगा। 3. पका हुआ केला मैश करके उसमें शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। इसे हाथों पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से धो लें। 4. एलोवेरा जैल अपने हाथों पर लगाएं और कुछ समय बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे स्किन की सॉफ्टनेस तो बढ़ती ही है, साथ ही कालापन भी दूर होता है। 5. दो छोटे चम्मच मलाई में एक छोटा चम्मच दूध और नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को हाथों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और...