शादी वाले दिन ब्रोकेड से अपने लुक को बनाएं ग्रेसफुल, ब्रोकेड सिल्क की साड़ी पहनें या इससे बने लहंगे में छा जाएं

इन दिनों होने वाली शादी में दुल्हन के लिए वेल्वेट, सिल्क या किसी और फैब्रिक के बजाय ब्रोकेड को ज्यादा पंसद किया जा रहा है। इस फैब्रिक का हेवी मटेरियल न सिर्फ आपको सर्दी लगने से बचाएगा बल्कि इसकी शाइनिंग ब्राइडल लुक को कई गुना बढ़ा देती है।

अपने वेडिंग डे को ब्रोकेड से बना शरारा पहनकर खास बनाया जा सकता है। वैसे भी गोल्ड और सिल्वर धागों से मिलकर बने होने की वजह से ब्रोकेड काफी महंगे फैब्रिक्स की कैटेगरी में शामिल है। ब्राइडल वियर में ब्रोकेड के साथ फैशन डिजाइनर्स भी कई एक्सपेरिमेंट कर इसे खास बना रहे हैं।

ब्रोकेड से बना लहंगा।

ऑन डिमांड हैं लहंगे
प्लेन कुर्ते के साथ ब्रोकेड वाले लहंगे ऑन डिमांड हैं। आपके फैशन सेंस में नजाकत और रॉयल्टी दोनों को बयां करने के लिए रॉयल ब्लू कलर का लहंगा पर्याप्त है। इस तरह के लहंगे प्लेन ब्लाउज के साथ भी अच्छे लगते हैं। रिच लुक के लिए आप प्लेन के बजाय एंब्रॉयडरी युक्त लहंगे का चयन भी कर सकती हैं।

ब्रोकेड डिजाइनर साड़ी।

साड़ी में छाया ये फैब्रिक

बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ियाें के ब्राइट कलर्स कम मेकअप के साथ पहनने पर भी आपको बेहतरीन लुक देते हैं। इसके साथ सिंपल स्लीव्स पहनने के बजाय पेप्लम या झालर स्लीव्स ट्राय कर सकती हैं।

ब्रोकेड दुपट‌्टा।

ये विकल्प भी अपनाएं
सिर्फ शरारा ही नहीं बल्कि दुपट्‌टे, मैक्सी ड्रेस, गाउन, अनारकली और स्कर्ट में भी ब्रोकेड ट्रेंडिंग है। इसके साथ मेटल से लेकर कुंदन की ज्वेलरी खूब पसंद की जाती है। अगर आप इससे बना गरारा लेने के बारे में सोच रही हैं तो ये कई डिजाइन में उपलब्ध है। इसमें लेस, बीड्स या गोटा पट्‌टी लगाकर इसे खास बनाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make your look graceful with a brocade on the wedding day, wear a brocade silk sari or be in a lehenga made from it


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39bLGzP

https://ift.tt/365ka5a

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी