Posts

विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का निधन, वायुसेना की पहली महिला अधिकारी जिन्हें विशिष्ट सेवा मेडल ने नवाजा गया

Image
भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर डॉ. विजयलक्ष्मी रमनन का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे वायुसेना की पहली महिला अधिकारी थीं। वे 2 अगस्त 1955 को वायुसेना में बतौर अधिकारी कमीशन हुई थीं। 22 अगस्त 1972 को वे विंग कमांडर बनीं और 28 फरवरी 1979 को रिटायर हो गईं थीं। उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल ने नवाजा गया था। उन्होंने मद्रास मेडिकल कॉलेज से 1943 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। मेडिसिन के लिए बालफोर मेमोरियल मेडल और सर्जरी के लिए मद्रास विवि का पुरस्कार भी मिला था। वायुसेना के विभिन्न अस्पतालों में उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया। उन्होंने युद्धों के दौरान घायल हुए सैनिकों का भी इलाज किया। साथ ही प्रशासनिक दायित्वों को भी बखूबी अंजाम दिया। विजयलक्ष्मी को साल 1971 में स्थायी कमीशन दिया गया। अगस्त 1972 में विंग कमांडर की रैंक के रूप में पदोन्नति मिली थी। पांच वर्ष बाद साल 1977 में उन्हें विशिष्ट सेवा पदक मिला था। 24 वर्षों तक वायुसेना की सेवा करने के बाद फरवरी 1979 में विजयलक्ष्मी रमणन सेवानिवृत्त हो गईं थीं। रमणन कर्नाटक संगीत में भी प्रशिक्षित थीं। उन्होंने बहुत ही कम ...

ऐश्वर्या यह अवॉर्ड जीतने वाली देश की पहली लड़की, 11 साल की उम्र में शुरू की थी फोटोग्राफी

Image
ऐश्वर्या श्रीधर नवी मुंबई में रहती हैं। वे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के अलावा वाइल्डलाइफ प्रजेंटेटर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर भी हैं। 23 साल की ऐश्वर्या को 2020 वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। वो यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लड़की हैं। 'लाइट्स ऑफ पैशन' टाइटल वाली उनकी फोटो ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50,000 एंट्रीज में पहली पोजिशन हासिल की। ऐश्वर्या ने बिहेवियर इनवर्टेब्रेट्स कैटेगरी में यह पुरस्कार जीता। इस फोटो के लिए ऐश्वर्या को मिला वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड। ऐश्वर्या को इससे पहले सेंक्चुरी एशिया यंग नेचरलिस्ट अवॉर्ड और इंटरनेशनल कैमरा फेयर अवॉर्ड भी मिला है। वो यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की हैं। ऐश्वर्या अपने करिअर, रोल मॉडल और इस क्षेत्र में आने वाली लड़कियों के लिए क्या कहती हैं, जानिए उन्हीं की जुबानी: 'मुझे बचपन से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक था। मेरे डैडी बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी के मेंबर हैं। उनके साथ मैं कई जगह जाती थी। तभी मुझे ये शौक लगा। जब मुझे डैडी ने मेरे बर्थडे पर पहला कैमरा गिफ्ट किया तो...

सामान की खरीदारी में बच्चों की मदद लें, उनसे साफ-सफाई के छोटे-मोटे काम करवाएं ताकि वे घर साफ रखने की सोच अपना सकें

Image
हर त्योहार और उत्सव से बच्चों को जोड़ना बहुत ज़रूरी है। इससे उन्हें दूर नहीं रखें क्योंकि यही वह समय होता है जब वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। ये समय संभलकर तैयारियां करने का है। घर की जमावट, सजावट, ख़रीदारी आदि की योजनाएं बनानी हैं और बहुत ध्यान भी रखना है। वहीं बच्चे घर में ही स्कूल अटेंड कर रहे हैं। सो, इस साल उन्हें न सिर्फ महामारी जैसे ख़तरों का सामना करते हुए रहने बल्कि इसी दौरान उत्सव की तैयारी करना भी सिखाया जा सकता है। हर साल वे स्कूल जाने के कारण घर की सफ़ाई आदि में हाथ नहीं बंटा पाते थे, इस बार पर्व के आधार से लेकर पूरे विस्तार में वे शामिल हो सकते हैं। त्योहार की तैयारियों के साथ-साथ वे इनके मायने और कौशल सीख सकते हैं। ख़रीदारी में मदद लें कोविड के समय बच्चों को घर के बाहर ले जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सामान की सूची तैयार करते वक़्त उन्हें साथ रखें। ऑनलाइन ख़रीदारी कर रहे हैं, तो उन्हें सामान दिखाएं। कपड़े, कोई मशीन या अन्य ज़रूरी सामान ख़रीदते वक़्त किन बातों का ख़्याल रखना है और कैसे सही सामान चुनना है, इसकी जानकारी दे सकते हैं। ज़रूरत के सामान में क्या ज़रूरी है और क्यों कुछ ग़ैरज़रू...

स्किन क्लींजर भी है सरसों का तेल, मेकअप रिमूवर की तरह कर सकते हैं इसका इस्तेमाल, इससे दांतों की शाइनिंग बढ़ती है

Image
सरसों के तेल में खाना बनाना हार्ट के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ठंड के मौसम में इसे ब्यूटी एजेंट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। -1. ठंड में स्किन को डीप क्लीन करने के लिए इससे बेहतर क्लेंजर नहीं है। मेकअप रिमूवर की तरह भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 2. यह दांतों को साफ करने वाला नैचुरल एजेंट भी है। नींबू के रस और नमक के साथ मस्टर्ड ऑइल मिक्स करके दांतों पर मालिश करने से दातों में शाइनिंग और मजबूती आती है। 3. बालों में इन दिनों केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स बहुत लगाए जाते हैं। केमिकल के असर को कुछ हद तक कम कर संतुलन बनाए रखने के लिए ठंड के मौसम में हर हफ्ते बालों में मस्टर्ड ऑइल की वॉर्म मसाज करने से बाल झड़ना और फ्रिज़ी हेयर की समस्या काफी हद तक थम जाती है। 4. चेहरे पर एक्ने और रैशेस हैं तो मस्टर्ड ऑइल की कुछ बूंदें लेकर 10 से 15 मिनट तक मसाज करने से स्किन हेल्दी बनी रहेगी और ग्लो भी करेगी। इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ भी होती हैं, जिससे स्किन साफ रहती है। ठंड के दिनों में मस्टर्ड ऑइल की मसाज से स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम होता है। 5. ठंड के मौसम मे...

मां दुर्गा को चढ़ाएं स्टफ्ड रसगुल्ले का प्रसाद, इसे बनाने के लिए नारियल के बूरे में खोया बॉल्स को लपेट लें, कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा सर्व करें

Image
चाशनी में नहाया श्वेत रसगुल्ला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी शौक से खाते हैं। लेकिन यदि आप खाने को नए अंदाज़ में चखने-चखाने में यकीन रखते हैं, तो रसगुल्ले का यह नया कलेवर आपको भा जाएगा। खोया पेड़ा बनाने के लिए सामग्री : खोया- 200 ग्राम केसर- 8-10 रेशे दूध- 1 छोटा चम्मच शक्कर- 100 ग्राम, नारियल का बूरा- जरूरत के अनुसार विधि : भरावन तैयार करने के लिए एक बाउल में गुलकंद, बादाम, काजू और गुलाब की पंखुड़ियां डालकर मिलाएं। इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अब एक गहरे बर्तन में 500 मि.ली दूध उबालें। उबाल आने के बाद इसमें विनेगर डालें। 2-3 मिनट बाद इसमें से पनीर निकल आएगा। इस पनीर को छलनी में डालकर सारा पानी निथार लें। फिर ठंडा पानी डालकर हाथों से पनीर को मसलें और पानी निकाल दें। इसे थाली में निकालकर हाथों से अच्छी तरह से गूंधें। सूखे मेवों से तैयार गोलियों के ऊपर पनीर लपेटते हुए परत बनाएं। सभी गोलियों पर इसी तरह पनीर लपेट लें। अब चाशनी बनाने के लिए भगोनी में शक्कर में पानी डालकर आंच पर पिघलाएं। फिर इसमें दूध मिलाएं। पनीर और मेवे की गोलियां इस चाशनी में डालकर 10-12 मिनट तक उबालें। इन गोल...

नौ लड़कियों ने महिषासुर मर्दिनी स्रोत में शब्दों का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत किया, इतने कठिन शब्दों का सटिक उच्चारण दिल छू लेने वाला है

Image
वंदे गुरू परंपरा को बनाए रखने में कुलदीप एम पाई ने अपने संगीत और सुंदर कंपोजिशन से खास भूमिका निभाई है। वे एक भारतीय संगीतकार हैं। साथ ही म्युजिक प्रोड्यूसर, कंपोजर, और यू ट्यूबर के तौर पर भी जाने जाते हैं। उनके यू ट्यूब चैनल पर लगभग 1.62 मिलियन मेंबर्स हैं। उन्होंने महिषासुर मर्दिनी स्रोत की सुंदर प्रस्तुति संगीत में महारत हासिल इन नौ लड़कियों को सिखाई। इन लड़कियों ने कठिन शब्दों का संगीत के माध्यम से जो सटिक उदाहरण प्रस्तुत किया है, वो तारीफ के काबिल है। इसे ट्विटर पर 10 करोड़ व्यूज मिल चूके हैं। यूजर्स इन लड़कियों द्वारा की गई प्रस्तुति को खूब शेयर कर रहे हैं। जिन लड़कियों ने महिषासुर मर्दिनी स्रोत में शब्दों का सुंदर स्वरूप प्रस्तुत किया उनके नाम अबिरामी, छारूकेसी, ईशा, मृणालिनी, श्रेया, सिंधुजा, सूर्यागायत्री, श्री सम्मोहना, शिवा संकीर्थना हैं। कुलदीप एम पाई इन लड़कियों द्वारा महामारी में मिले सपोर्ट की सराहना करते हैं। कुलदीप की कंपोजिशंस पर सनातन धर्म का गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। वैसे भी नवरात्रि में महिषासुर मर्दिनी स्रोत का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि में मां के 9 स्वरू...

नवरात्रि में बनाएं क्रिस्पी और सॉफ्ट साबुदाने के डोनट्स, इसे बनाने के लिए उबले आलू, साबूदाना और पनीर को मैश करके मिलाएं

Image
नवरात्रि में अधिकांश लोग फल या साबूदाने की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। कई लोग साबूदाने के पकौड़े और चीला या डोसा बनाकर भी खाते हैं। लेकिन इन सबसे अलग इस नवरात्रि आप साबुदाने से डोनट्स बनाना सीखें। इसे दही या फलाहारी चटनी के साथ खाएं। नवरात्रि के अलावा इसे आप नाश्ते के तौर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। साभार : Somya's Kitchen आलू : 8-10, उबले हुए साबुदाना - डेढ़ कप पनीर - 1 कप जीरा- 2 टी स्पून नमक - अंदाज से हरी मिर्च - 6-7 हरा धनिया - 1 मुट्‌ठी काली मिर्च - आधा टी स्पून तेल - 2 कटोरी विधि : - सबसे पहले साबुदाने को धोकर स्टील की छलनी से छान लें। - हरी मिर्च बारीक काट लें। इसी तरह हरा धनिया बारीक काट लें। - पनीर को कद्दूकस कर लें। - ऊपर बताई गई सभी सामग्री को आपस में मिला लें। - अब एक प्लास्टिक शीट पर तेल लगाएं। इस पर पूरे घोल को फैला लें। - एक गोल ढक्कन या सांचे से अलग-अलग डोनट्स को काट लें। - इसे डीप फ्राय करें। - फ्राई किए हुए डोनट्स को चटनी के साथ सर्व करें। नोट : साबुदाना डोनट्स बनाने के लिए साबुदाना भिगोते समय इसमें पानी की मात्रा कम रखें...

दो देशों की बॉर्डर पर नदी किनारे हुई शादी, लोगों ने दूरबीन से देखी सारी रस्में और खूब किया एंजॉय

Image
दुनिया भर में कोरोना के कारण सभी तरह के सार्वजनिक समारोह तो स्थगित हैं ही, शादियां भी रद्द कर दी गई हैं। वहीं कुछ लोग कोरोना संबंधी गाइड लाइन का पालन करते हुए शादी कर रहे हैं। यूएस और कनाडा के ऐसे ही एक कपल की शादी चर्चा में है। चूंकि अमेरिका में अभी बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित है इसके चलते इस कपल ने यूएस और कनाडा की बॉर्डर पर जाकर शादी की रस्में पूरी कीं। वे चाहते थे कि उनकी फैमिली दोनों देशों की सीमा पर आकर दूर से ही सही, समारोह के गवाह बन सकें और उन्हें आशीर्वाद दे सकें। इस कपल का बॉर्डर पर शादी करने का यह इनोवेटिव आइडिया लोगों के बीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इनकी तारीफ कर रहे हैं। यह इनोवेटिव आइडिया लोगों के बीच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है अमेरिका की रहने वाली दुल्हन लिंडसे क्लॉज और कनाडा के दूल्हे एलेक्स लेकी ने कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत के सेंट क्रिक्स नदी के किनारे शादी का आयोजन किया। यहां अमेरिकी बॉर्डर पर दुल्हन और कनाडा की बॉर्डर पर दूल्हे के परिवार के सदस्य दूरबीन से शादी की रस्में देख रहे थे। सीन ऐसा था कि नदी के एक किनारे शादी हो रही ह...

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मालपुए का भोए लगाएं, छठे दिन माता का आशीर्वाद पाने के लिए शहद का चढ़ाएं प्रसाद

Image
नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के हर स्वरूप के लिए इन ख़ास चीज़ों को प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। 1. घी का प्रसाद नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे आरोग्य लाभ की प्राप्ति होती है। 2. शक्कर का भोग दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को पूजा जाता है। मातारानी को शक्कर या मिश्री का भोग लगाया जाता है। 3. दूध अर्पित करें तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता को दूध के बने पकवानों का भोग पसंद है। प्रसाद में दूध या उससे बनी चीज़ें अर्पित करें। 4. मां के लिए मालपुआ चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मालपुए का भोग लगाएं। 5. केले का भोग नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन को पंचमी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। 6. मीठा शहद नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी का पूजन होता है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन माता के लिए शहद का प्रसाद बनाएं। 7. मां के लिए ग...

आगरा की भगवान देवी महज 20 रुपए में खाना बेचकर चलाती हैं अपना घर, महामारी के चलते ग्राहकों का आना हुआ बंद, अब दो वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल

Image
आगरा की भगवान देवी अपनी छोटी सी दुकान में महज 20 रुपए में खाना बेचती हुई नजर आती हैं। इस बुजुर्ग महिला को आमतौर पर लोग 'रोटी वाली अम्मा' के नाम से जानते हैं। वह आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के सामने अपनी छोटी सी दुकान चलाती हैं। लेकिन महामारी की वजह से अम्मा की आमदनी नहीं हो रही है। भगवान देवी कहती हैं 'यह काम मैं पिछले 15 सालों से कर रही हूं। लेकिन इस समय बिलकुल बिक्री नहीं हो रही है।' भगवान देवी की 20 रुपए की थाली में दाल, सब्जी, चावल और रोटी होती है। अम्मा कहती हैं आजकल मुश्किल से ही कोई ग्राहक मेरी दुकान पर आता है। अम्मा एक विधवा महिला हैं जो महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। वे कहती हैं ''मेरी कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है। अगर मुझे लोगों का सहारा मिले, तो मेरी यह हालत नहीं होगी जो अभी है। मुझ पर लगातार मेरी दुकान यहां से हटा देने का दबाव बनाया जा रहा है''। वे चाहती हैं कि उन्हें अपनी दुकान खोलने के लिए कोई स्थायी जगह मिले। रोटी वाली अम्मा के अनुसार, आजकल उनकी दिनभर में जो थोड़ी बहुत कमाई होती है, उससे दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल है...

9 महीने की प्रेग्नेंट माकेना मिलर 6 मिनट से कम समय में 1.6 किमी दौड़ी, मिलर चाहती हैं कि समाज ये जानें कि गर्भवती महिलाएं बिना किसी सहारे के जो चाहे वो कर सकती हैं

Image
नौ महीने की एक गर्भवती अमेरिकी महिला ने 5 मिनट 25 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ लगाई। महिला ने कहा, "मुझे प्रोत्साहित करने के लिए पति ने कहा था कि अगर मैं 9 महीने के गर्भ के साथ 8 मिनट में एक मील का रिकॉर्ड तोड़ दूं तो वह मुझे $100 देंगे।" मिलर का वीडियो उनके पति माइक ने बनाया। यह टिक टॉक पर तेजी से वायरल हुआ जिसे अब तक 34 लाख लोगों ने देखा। मिलर ने कहा- मुझे ये भी नहीं पता था कि माइक ने मेरा वीडियो बनाया है। आधा दिन गुजरने के बाद मुझे इस बारे में पता चला। नौ महीने की प्रेग्नेंसी में दौड़ लगाती हुई मिलर। मिलर का ये वीडियो देखकर कुछ लोगों ने पूछा कि इससे गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान तो नहीं हुआ? हमें उस बच्चे की फिक्र हो रही है। इसके जवाब में माइक ने कहा मिलर मेडिकल प्रोफेशनल के संपर्क में है। इसलिए किसी को उसकी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मिलर अपने पति के साथ आस्ट्रेलिया से कैलिफोर्निया शिफ्ट हुई हैं। वे कहती हैं रनिंग से पहले डॉक्टर ने सोनोग्राफी की और बताया कि बच्चा हेल्दी है। जब मैंने उनसे इस हालत में रनिंग की बात की तो उन्होंने मेरा पूरा सपोर्ट किया। माइक ने मि...

मिशिगन की एक ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट की दादी को पड़ा दौरा, स्कूल टीचर जूलिया कूच एजवुड ने समझदारी से लिया काम और बचा ली उनकी जान

Image
अमेरिका में पहली क्लास की एक टीचर की सूझबझ की तारीफ हो रही है। जूलिया कूच नाम की टीचर ने ऑनलाइन क्लास के दौरान फोन पर एक छात्रा की दादी से बात करते हुए भांप लिया कि उन्हें दौरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल को फोन किया और एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर छात्रा के घर पहुंचीं। दादी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी जान बच गई। जूलिया कूच एजवुड एलीमेंटर स्कूल की पहली कक्षा की वर्चुअल क्लास में पढ़ा रहीं थीं। वे बताती हैं इसी दौरान एक बच्ची की दादी सिंथिया फिलिप्स का फोन आया। उन्हें बच्ची के स्कूल टैबलेट को चार्ज करने में परेशानी हो रही थी। सिंथिया से बात करने के दौरान जूलिया ने महसूस किया कि उनकी आवाज अस्पष्ट है। उन्हें समझ नहीं आया कि सिंथिया क्या कहना चाह रही हैं। जूलिया समझ नहीं पा रही थीं कि सिंथिया क्या कहना चाह रही हैं। जूलिया को अहसास हुआ कि सिंथिया खतरे में हैं। इसलिए उन्होंने तुरंत स्कूल के प्रिंसिपल चार्ली लवलेडी को बताया। उसके बाद उन्होंने स्टाफ के जरिये एंबुलेंस को फोन करवाया। लवलेडी के मुताबिक ''जब मैंने सिंथिया से बात की तो उनकी आवाज मिनट दर मिनट लड़खड़ाती जा र...

83 साल की जून टर्नर 28 साल के लुटेरे से भिड़ी, इस वीरता के लिए उन्हें एम्प्लीफॉन अवार्ड फॉर ब्रेव बिटन्स से किया गया सम्मानित

Image
83 साल की जून टर्नर को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया गया। हैनले प्रांत में स्टोर चलाने वाली टर्नर ने 28 साल के लूटेरे पर जमकर लाठी बरसाई, जिसके चलते उसे भागना पड़ा। पिछले हफ्ते हुए इस वाकये को बताते हुए टर्नर ने कहा - ''ये मेरा पैसा है, तुम इसे नहीं ले जा सकते। इस वीरता के लिए उन्हें एम्प्लीफॉन अवार्ड फॉर ब्रेव बिटन्स दिया गया''। ये अवार्ड हर साल उन लोगों को दिया जाता है जो अपने साहस का परिचय देते हुए जान की बाजी लगाते हैं। टर्नर तीन पोता-पोतियों की दादी हैं। वे पिछले 45 सालों से अपनी दुकान चला रही हैं। इस आरोपी का नाम एरोन माउंटफोर्ड था जिसके खिलाफ दुकान में लगे कैमरे में सबूत मिलने की वजह से उसे दो साल की जेल हुई। सीसीटीवी फुटेज में टर्नर लूटेरों को लाठी से पीटती हुई दिख रही हैं। वे काउंटर के आसपास उनके पीछे भाग रही हैं। जून कहती हैं उस लूटेरे को उम्मीद नहीं थी कि मैं उसे मार भी सकती हूं। मेरी फुर्ती देखकर वह भी हैरान हो गया। मैंने वहीं किया जो उस वक्त मुझे सही लगा। हालांकि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस काम के लिए वीरता पुरस्कार मिलेगा। जून ने बताया कि वह ...