Skin Care Tips: धूप से बचाव करने के लिए रोजाना लगाएं सनस्क्रीन, स्किन की समस्याएं होंगी दूर
https://ift.tt/nVE4tyJ
Skin Care Tips: गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप और स्किन की समस्याओं से स्किन को बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। हर मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन को लगाना चाहिए क्योंकि सनस्क्रीन सूर्य की हानिकारक किरणों और सनबर्न से स्किन को बचाती है। सनस्क्रीन केवल धूप से नहीं बचाती बल्कि स्किन के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। स्किन को अधिकतर समस्याएं सूर्य की यूवीए और यूवीबी किरणों से होती है। इसलिए स्किन को हेल्दी और जवां बनाए रखने के लिए रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। तो आइए जानते हैं सनस्क्रीन लगाने से स्किन को मिलने वाले फायदे के बारे में
सनस्क्रीन लगाने के फायदे
हाइपर पिगमेंटेशन को दूर करने में फायदेमंद
हाइपर पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। अधिक मेलानिन के जमा होने के कारण हाइपर पिगमेंटेशन होता है। हाइपर पिगमेंटेशन जेनेटिक या हार्मोन्स में आने वाले बदलाव के कारण हो सकता है। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से आप हाइपर पिगमेंटेशन की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
यह भी पढ़े: बढ़ती उम्र में भी दिखेंगे आप जवां, ऐसे करें धनिया पत्ती का इस्तेमाल
मुंहासे का दाग दूर करने में फायदेमंद
मुंहासे का दाग दूर करने के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर कील-मुंहासे निकलने की वजह से चेहरे पर दाग हो जाता है। इस समस्या को दूर करने में सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद होता है। रोजाना सनस्क्रीन लगाने से चेहरे के कील-मुंहासे के दाग दूर हो सकते है।
स्किन की जलन को दूर करने में फायदेमंद
सनस्क्रीन लगाने से स्किन की जलन की समस्या दूर होती है। धूप के ज्यादा संपर्क में आने की वजह से स्किन का लाल होना, सनबर्न और स्किन में सूजन आ जाती है। लेकिन सनस्क्रीन इन जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करती है।
यह भी पढ़े: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, खिल उठेंगी त्वचा
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
May 31, 2022 at 12:00PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com