Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, खिल उठेंगी त्वचा

Skin Care Tips: रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, खिल उठेंगी त्वचा

https://ift.tt/SwdkrVu

Skin Care Tips: बदलते मौसम में अपने चेहरे का बेहद देखभाल करने की जरुरत होती है। क्योंकि बदलते मौसम का सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। जिसकी वजह से त्वचा की समस्या होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लोग कई कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर ग्लो आ जाएगी। साथ ही ये सॉफ्ट हो जाएगी। तो आइए जानते है इन चीजों के बारे में

रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज

1. जैतून का तेल
रात में सोने से पहले चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये चेहरे को मुलायम बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप जैतून के तेल को लेकर अपने चेहरे पर उससे मालिश करें। ऐसा करने से आपको जल्द असर दिखेगा।
यह भी पढ़े: गुड़हल के फूल एक नही, कई हैं फायदे, बालों को खूबसूरत बनाने में करता है मदद

2. शहद
रात में सोने से पहले चेहरे पर शहद लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद चेहरे से गंदगी निकालने का काम करता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आती है। इसलिए रात को सोने से आधे घंटे पहले पूरे चेहरे पर शहद लगाएं और सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर दिखने को मिलेगा।

3. नारियल का तेल
रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। साथ ही त्वचा पर ग्लो आती और त्वचा मुलायम होता है। इसलिए रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल के तेल के कुछ बूंदे को अपनी डेली नाइट क्रीम के साथ मिलाएं। फिर इससे चेहरे पर मसाज करें और अगली सुबह चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द ही असर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़े: स्किन पर घी लगाने के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान, स्किन से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

4. खीरा
रात में सोने से पहले चेहरे पर खीरा लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरे के रस से त्वचा को ठडक मिलती है और स्किन में जलन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही चेहरे की सूजन से भी राहत मिलती है। इसलिए रात में खीरा लगाकर सोने से आपका चेहरा चमक उठेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।





May 07, 2022 at 04:26PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments