Beauty tips : विंटर में अपनी डाइट में लाए ये बदलाव और पाए हाइड्रेटेड लिप्स
https://ift.tt/3Fi0zx5
नई दिल्ली। ठंडी हवाओं और मौसम के बदलने से होंठों की नमी कहीं खो सी जाती है और वो फटने लग जाते हैं। ऐसे में ये बेहद जरूरी हो जाता है कि हम अपने होंठों का अच्छी तरह देख भाल करने की। होंठ फटने के आम लक्षण जैसे रूखापन, लालिमा, सूजन या दर्द होना। होंठ कई कारणों से फटते हैं जैसे विटामिन की कमी, एलर्जी रिएक्शन, पानी की कमी, धूम्रपान, बहुत ज्यादा होठों को चाटना, सूरज के सामने अधिक रहना और रूखे मौसम की वजह से भी होंठ फटते हैं। बाजार में मिलने वाले कुछ बेहतरीन उत्पाद भी उपलब्ध हैं जो रूखे और फटे होंठों का इलाज करते हैं।
नींबू और दूध
फटे होंठों की समस्या से बचने के लिए नींबू का इस्तेमाल बेहतर हो सकता है। नींबू का रस लें। इसमें दूध मिलाकर होठ पर लगाएं। होठ नहीं फटेंगे। नींबू में सबसे ज्यादा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो होठों की संवेदनशील त्वचा को पोषण देते हैं। इससे रूखी-सूखी और फटे हुए होठ जल्दी नर्म और मुलायम हो जाते हैं।
घी
घी भी होंठों की समस्या को दूर करती है। इसे आप रात में सोने से पहले होठों पर लगाकर सो जाएं, होठों को पोषण मिलेगा। घी नहीं है, तो आप बटर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह में होठ मुलायम और नर्म हो जाएंगे।
खीरा
खीरा लगभग हर मौसम में मार्केट में उपलब्ध होता है। खीरा में पानी काफी होता है, ऐसे में आप इसे जरूर खाएं। इससे शरीर में नमी बनी रहेगी। खीरे में विटामिन सी भी मौजूद होता है, जो क्षतिग्रस्त हुई कोशिकाओं को दुरुस्त करता है।
https://www.patrika.com/home-and-natural-remedies/benefits-of-bark-of-arjun-tree-7159469/
November 15, 2021 at 09:34PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com