Eyeliner Tricks: ग्लैमरस लुक पाने के लिए आईलाइनर लगाते समय इन बातों को रखें ध्यान

Eyeliner Tricks: ग्लैमरस लुक पाने के लिए आईलाइनर लगाते समय इन बातों को रखें ध्यान

https://ift.tt/3ucFqQQ

 

नई दिल्ली। Eyeliner Tricks: कहते हैं कि हमारी आंखें हमारे बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं। और महिलाओं को तो अपनी आंखों को खूबसूरत दिखाने का बड़ा शौक होता है। यूं तो हल्का सा काजल ही उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देता है, परंतु किसी बड़े अवसर अथवा शादी-ब्याह के मौकों पर ड्रेस के अनुसार थोड़ा अधिक सजना संवरना पड़ता है।

तो जब बात आंखों के मेकअप आती है, तो काजल के साथ-साथ आजकल तरह-तरह के ब्रैंड और रंगों वाले आईलाइनर भी उपलब्ध हैं। जो हमारी आंखों को एक अलग ही लुक देते हैं। प्रारंभ में काजल की तरह काले रंग के ही आईलाइनर चलन में थे। परंतु अब हर रंग के आईलाइनर बाजार में उपलब्ध हैं। लेकिन आईलाइनर लगाना इतना भी आसान काम नहीं है। हम में से कई लोगों को यह परेशानी होती है कि उनकी दोनों आंखों की आईलाइनर की शेप समान नहीं होती, किसी को रंगों से चुनाव में परेशानी आती है तथा और भी बहुत सी चीजें हैं जिसमें हम गलतियां कर बैठते हैं।

यह भी पढ़ें:

तो आइए जानते हैं कि आईलाइनर लगाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

1. हम चाहे किसी भी रंग का आईलाइनर लगा रहे हों, परंतु उसकी शेप सही होना बहुत महत्व रखता है। आईलाइनर लगाते वक्त यह ध्यान रखें कि उसे पलकों के बाहरी कोने से लगाना शुरू करें, क्योंकि अंदर के कोने से लाइनर लगाते समय उसकी शेप मोटी बन सकती है, जिससे चेहरे का लुक बिगड़ सकता।

2. लिक्विड के बजाय कलर या ब्लैक आईलाइनर लगाने के लिए आप पेंसिल आईलाइनर का उपयोग कर सकते हैं। यह भी आपको किसी पार्टी या फंक्शन में ग्लैमरस लुक दे सकता है।

3. हल्के पेस्टल शेड्स गहरे और हल्के दोनों तरफ के स्किन टोन के साथ मिक्स हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप लाइट शेड वाले ग्लिटरी आईलाइनर का ही चुनाव करें। हमें हमेशा अपनी स्किन टोन के अनुसार ही ब्लैक या रंग-बिरंगे आईलाइनर लगाने चाहिए।

4. आईलाइनर लगाने के लिए उपयोग की जाने वाली ब्रश का भी ध्यान रखना चाहिए। आईलाइनर लगाने के लिए एंगल्ड या पतले लाइनर ब्रश सही रहते हैं। ब्लैक और कलर्ड लाइनर, दोनों के लिए ही ऐसे ब्रश का उपयोग करना ठीक रहता है ।

eyeliner_1.jpg



September 23, 2021 at 02:32PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments