आपके शरीर में तिल केवल आपकी खूबसूरती नहीं बढ़ाते बल्कि अपने साथ कुछ राज भी छुपाये रहते है
https://ift.tt/3uhzYvL
नई दिल्ली। हमारे शरीर में तिल का होना केवल हमको सुन्दर और आकर्षित ही नहीं बनाता है बल्कि हमारे बारे में बहुत सारे छुपे हुए राज को उजाकर करने का भी काम करता है। शरीर के अलग-अलग अंगों में तिल का होना आपके बारे में बहुत सारी चीजें बताता है। और इनका अपना एक अलग ही महत्व होता है। जिनके बारे में आपको भी पता होना चाहिए।
भौहें के नीचे तिल का होना
यदि आपके भी भौहें के नीचे तिल है तो ये आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। ये दर्शाता है कि आप अपने काम को जबतक पूर्ण तरीके से नहीं कर लेते तबतक संतुष्ट नहीं होते हैं। वहीं ये यह भी बताता है कि आप एक बुद्धिमान व्यक्ति है।
ठोड़ी पर तिल होना
ठोड़ी पर तिल होना या ठोड़ी के आस-पास तिल होना आपकी सुंदरता को दो गुना बढ़ाने का काम करता है। वहीं ये इस बात को भी उजाकर करता है कि आपको एक सफल जिंदगी जीना पसंद है।
होठों पर तिल का होना
होठों पर तिल का होना इस बात कि ओर इशारा करता है कि आप एक रोमांटिक व्यक्ति है। साथ ही साथ आपको दूसरों के साथ अच्छे से व्यवहार करना आता है। माना जाता है कि वे व्यक्ति सदैव दूसरों से बहुत ही नम्र तरीके से पेश आते हैं।
कान में तिल होना
यदि आपके बायें कान में तिल है तो माना जाता है कि ये बहुत शुभ होता है। जिन व्यक्तियों के बायें कान में तिल होता है वे अपनी समस्याओं का जल्दी से निवारण कर लेते हैं।
नाक में तिल का होना
जिन व्यक्तियों के नाक में तिल होता है माना जाता है कि वे अपनी बात दूसरों से मनवा लेते हैं। उनको किसी भी व्यक्ति को इम्प्रेस करने में ज्यादा समय नहीं लगता है। और साथ ही साथ गुस्सा भी जल्दी आता है।
गाल में तिल का होना
यदि आपके गाल के दाहिने हिस्से में तिल है तो ये दर्शाता है कि आप बहुत धनी व्यक्ति बनेंगे। ये बहुत ही ज्यादा शुभ संकेत देता है। ये यह भी बताता है कि आप अपना काम मन लगा के करते हैं।
गर्दन में तिल का होना
गर्दन में तिल का होना शुभ संकेत देता है। ये काफी अच्छा माना जाता है। और ये इस बात की ओर संकेत देता है कि आप बहुत ही अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं जो हमेसा दूसरों की मदद करते हैं।
हथेलियों पर तिल का होना
यदि आपके दाहिने हाथ की हथेली पर तिल है तो ये इस बात कि ओर इशारा करता है कि आप बहुत ही ज्यादा मेहनती है वहीं आप जबतक अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर लेते तबतक शांति से नहीं बैठते हैं।
माथे के बीच में तिल का होना
माथे के बीचो-बीच तिल का होना एक प्रकार का शुभ संकेत देता है। ये बताता है कि आपको कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी। और आप हमेसा ही धनवान बने रहेंगें।

September 27, 2021 at 02:46PM
Patrika : India's Leading Hindi News Portal
http://www.patrika.com/
Comments
Post a Comment
https://draftingofgovernmentletters.blogspot.com/
https://gazabpostinindianblogger.blogspot.com