Skin Care Tips: जानते हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के इन आसान से टिप्स के बारे में

Skin Care Tips: जानते हैं पिंपल्स से छुटकारा पाने के इन आसान से टिप्स के बारे में

https://ift.tt/3BcwSeW

नई दिल्ली।Skin Care Tips: बात करें पिम्पल्स की तो आमतौर पर ये लोगों के लिए एक चिंता का विषय बन जाता है। कई बार तो ये इतना दर्द भी होते हैं जिनको सहन कर पाना मुश्किल हो जाता है। पिम्पल्स अधिकतर वातावरण में प्रदूषण से,हार्मोन्स के बदलाव से,या ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से निकल आते हैं। कई बार हम इनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल्स प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं। जिनका यूज़ से चेहरा कई बार और खराब हो जाता है। इसलिए आज हम आपकों कुछ नेचुरल चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके उपयोग से आप पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Skin Care Tips

ग्रीन टी
ग्रीन टी जिसका सेवन सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है इसके साथ ही ये स्किन में ग्लो लेकर आने का भी काम करता है। ग्रीन टी में एंटी इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं जो पिंपल्स निकलने की समस्या को कम करते हैं। ग्रीन टी के बैग का भी इस्तेमाल करा जा सकता है। ये स्किन में ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ डार्क सर्कल्स को भी कम कर देते हैं।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग स्किन से डर्ट को साफ कर देती है। पिम्पल्स से निजात पाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट जरूर लगाना चाहिए। इसको लगाने से चेहरे में नेचुरल ग्लो आएगा और पिम्पल्स के दाग को भी साफ करने में मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद साबित होगी।

नींबू
नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए इसको खाने में उपयोग करने के साथ-साथ चेहरे में भी लगाया जा सकता है। इससे पिम्पल्स के दाग आसानी से साफ़ हो जाते हैं।

शहद
शहद में एंटी बैक्टीरियल जैसे अनेक गुण होते हैं। इसका सेवन सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। इसलिए आपको रोजाना गर्म पानी के साथ शहद का उपयोग करना चाहिए। ये वेट को कम करने में मदद करेगा इसके साथ ही पिम्पल्स जैसी समस्या को भी खत्म करने में फायदेमंद साबित होगा।

यह भी पढ़ें: हरे धनिया का उपयोग स्किन के लिए हो सकता है फायदेमंद
एलोवेरा
एलोवेरा के फायदे के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसका जूस का सेवन हमारे सेहत के साथ-साथ स्किन को भी खूबसूरत बनाता है। आप इसके जेल का भी यूज़ कर सकते हैं। ये पिम्पल्स से राहत दिलाने में कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़ें: स्किन को सॉफ्ट और चमकदार कैसे बनाए





August 26, 2021 at 03:13PM

Patrika : India's Leading Hindi News Portal

http://www.patrika.com/

Comments